Saraikela: गम्हरिया में खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन


गम्हरिया: सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड में दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रखंड के सभी स्कूलों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है।


गम्हरिया के ऊपर बेड़ा फुटबॉल मैदान में चल रहे खेलो झारखंड कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। 


एथलेटिक्स में 14, 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 100, 200, 400, 600 और 1000 मीटर दौड़ सहित लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, ट्रिपल जंप, हैमर थ्रो, जेवलिन थ्रो और पोल वॉल्ट जैसी प्रतियोगिताएँ कराई जा रही हैं।

इसके अलावा शतरंज, रस्साकशी, तीरंदाजी, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल और खो-खो जैसे खेलों में भी खिलाड़ियों का जोश देखते ही बनता है।


प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि यह दो दिवसीय कार्यक्रम है, जिसमें प्रखंड के सभी स्कूलों ने भाग लिया है। पहले दिन यानी आज अंडर-14 आयु वर्ग के बच्चों की प्रतियोगिताएँ कराई जा रही हैं, जबकि कल अंडर-15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बीच मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेलो झारखंड जैसे आयोजन न सिर्फ खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखार रहे हैं बल्कि उन्हें जिला और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर भी प्रदान कर रहे हैं।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post