नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन के दौरान 34 किलो के 5-5 आईईडी विस्फोटक किया बरामद।


   नक्सलियों नें बिछा रखा था पुलिस को उड़ाने के लिए आईईडी बम   

 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  नक्सलियों सह सारड़ा व पोड़ाहाट के जंगलों में लगाए गए आईईडी के खोज में चलाए जा रहे लगातार सर्च अभियान के आठवें दिन पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान 34 किलो के 5 आईईडी विस्फोटक बरामद किया गया है। पुलिस जवानों ने उसी स्थान पर आईईडी बम को नष्ट कर दिया गया।
पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस बल नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जंगल पहाड़ी क्षेत्रों को ऑडी से मुक्त कराने को लेकर ऑपरेशन क्लीन चला रही है जिसे लेकर 27 मई 2023 से अंखियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन टोन्टो थाना क्षेत्र ग्राम तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र एवं गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।
 

इसी क्रम में प्रतिबंधित भाकपा (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। उक्त आसूचना के आलोक में ग्यारह जनवरी से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ0 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।


अभियान के दौरान आज मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम अंजदबेड़ा पटातारोब के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) आईईडी बरामद किया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरामद आईईडी को उसी स्थान पर विनिष्ट कर दिया गया। साथ ही गोईलकेरा थाना के ग्राम इचाहातु जाने वाले रास्ते में भी 03 (तीन) आईडी लगाया गया था। जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है एवं बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।


  ये हूई बरामदगी   

1. 20 KG का पाइप बम 01
2. 05-05 KG का 02 IED विस्फोटक
3. 02-02 KG का 02 IED विस्फोटक.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post