चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : कोल्हान तांबे की तरह तप रहा है।सुबह छह बजे से ही सूर्य किरण चुभने लगती है। ग्यारह बजते बजते लू का प्रकोप बढ़ जाता है। शाम को उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है। जैन गढ़ आस पास पारा 40डिग्री के पार बना हुआ है। ऐसे में गर्मी का प्रभाव बच्चो में साफ दिख रहा है। बच्चे सुबह छह से दो तक स्कूल के चक्कर मे गर्मी का मुकाबिला कर रहे है। भीषण गर्मी में छात्रों की स्थिति दया योग्य है। जब बच्चे स्कूल से घर लोटते है तो उनका फूल सा चेहरा मुरझा जाता है। कई बच्चे बीमार भी पड़ रहे है। भीषण गर्मी को देखते हुए अभिभावकों ने आगामी बीस जुन तक गर्मी छुट्टी बढ़ाने की मांग की है।
अभिभावक राजू गोप ने कहा स्कूल खोलने का आदेश तुगलकी फरमान है।पड़ोसी राज्य ओडिसा में आगामी 19 जुन तक गर्मी छुट्टी बढ़ा दी गई है।तो यहां क्यों नही।
गीता तिरिया ने कहा गरीब के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते है।
रांची में ए सी में बैठ कर निर्णय लेने वाले अफसरों को कोल्हान के मौसम के जमीनी हकीकत का क्या ज्ञान होगा।बीस जुन तक गर्मी छुट्टी बढ़ाई जाए।
सुनीता तिरिया ने कहा अभी मोनसुन आने में भी देरी है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी बीस जुन तक मौसम में कोई सुधार नही होगा।गर्मी और बढ़ेगी। तो छात्र हित में आगामी बीस जुन तक गर्मी छुट्टी दी जाए।
निवास तिरिया ने कहा बच्चों का स्वास्थ्य प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए। तपते हुए कोल्हान के बच्चों की आवाज सुनने वाला कोई नही। गर्मी के मारे हमारे बच्चे बीमार पड़ रहे है।इस भीषण गर्मी में बच्चे पसीने से सराबोर है। ऐसे में पढ़ाई क्या खाक होगी। सरकार छुट्टी करे नही तो हम अभिभावक अपने बच्चों को रिस्क लेकर स्कूल नहीं भेज सकते है।