जिला मुख्यालय सरायकेला में रहा स्वतंत्रता दिवस का उल्लास, मंत्री चंपाई सोरेन ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज और कहा- जरूरत है हम सब मिलकर इस प्रदेश, जिला को सवारें


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम (एसएफसी मैदान) में आयोजित मुख्य समारोह में झारखंड राज्य के जल संसाधन मंत्री चंपाई सोरेन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।


इससे पहले उन्होंने परेड का सलामी ली। समारोह में जनता को संदेश भी दिए। मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि गौरव का दिन है। हम भारतवासी झारखंड प्रदेश के लोग उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। पूर्वजों ने ब्रिटिश हुकूमत से देश को आजाद किया। लाखों परिवारों ने देश को स्वतंत्र करने के लिए बलिदान दिया। और आजादी हासिल की।

Advertisement

आज के दिन उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रण लेने का दिन है। इस देश का आदिवासी, मूलवासी, गरीब, दलित के उत्थान के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर झारखंड में 5 साल में 5 महीना नेतृत्व करने का मौका मिला था। पूरे प्रदेश में कार्य योजना आईना की तरह छोड़ दिया गया। अब जरूरत है, हम मिलकर इस प्रदेश,जिला को संवारें। उन्होंने उपस्थित जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। समारोह में चारों ओर उल्लास का माहौल रहा।


इधर तड़के सुबह ही स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। और नगर परिक्रमा किया। इस दौरान भारत माता की जय, जय हिंद का नारा गूंज रहा था। स्कूल,कॉलेज, सरकारी, गैर सरकारी संस्था, राजनीतिक पार्टी कार्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।  सरायकेला-खरसांवा जिला के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने समाहरणालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 


मौके में प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, गणमान्य अतिथि, आम जनता उपस्थित थे।
न्यायालय, जिला बार एसोसिएशन, एसडीओ कार्यालय, पुलिस लाइन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

Advertisement

जिला परिषद कार्यालय में भी हर्षोल्लास का माहौल रहा। यहां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने भी झंडोत्तोलन किया।

 इस अवसर पर डीडीसी प्रभात कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, जिला परिषद सदस्यगण, जिला पंचायती राज पदाधिकारी के अलावे, गणमान्य अतिथि,आम जनता उपस्थित थे।


इधर नगर पंचायत कार्यालय सरायकेला में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। सरायकेला नगर पंचायत के प्रशासक दीपक कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

Advertisement

मौके में नगर पालिका ओड़िया मध्य विद्यालय के छात्राओं ने राष्ट्रीय गान जन गण मन की प्रस्तुति की। समारोह में विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद कवि,मनोज चौधरी, सीटी मैनेजर सुमित सुमन, सहित कर्मचारी, गणमान्य अतिथि, नागरिक उपस्थित थे। दिन भर चारों ओर उल्लास का वातावरण रहा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post