चंपाई सोरेन और लोबिन के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच कांग्रेस के विधायक पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के भाजपा में भी शामिल होने की चर्चा शुरू
Desk/संतोष वर्मा: झारखंड में होने वाली विधानसभा चुनाव की बिगूल बजने के पहले ही इडी गठबंधन को बड़ा झटका लगने वाला है।कोलहान टाईगर के नाम से प्रसिद्द व गुरू जी शिबु सोरेन के सबसे करिबी और विश्वाषपात्र चंपाई सोरन तथा लोबिन हेंब्रम के साथ कांग्रेस के विधायक सह पूर्व कृर्षी मंत्री बादल पत्रलेख भी भाजपा में शामिल हो सकते है।
यदी ऐसा हुआ तो झारखंड के राजनितिक गलियारों में बड़ा बदलाव होगी और झामुमो के लिए बड़ा नुकसान हो सकता है। झारखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इंडी गठबंधन को बड़ा झटका लगने वाला है. झामुमो के कद्दावर नेता चंपाई सोरेन के साथ कांग्रेस के एक विधायक के भी भाजपा में शामिल हो सकते है. फिलहाल सूत्रों की माने तो झारखंड के कई विधायक के साथ साथ मंत्री दिल्ली में जमे हुए है. सभी भाजपा के संपर्क में है. शनिवार से रविवार तक भाजपा का दामन थाम सकते है. सभी का अपना अपना जनाधार है.
विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते है. जो चर्चा चल रही है की शुक्रवार की सुबह से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की भाजपा में जाने की चर्चा शुरू हुई. चंपाई सोरेन को आगे कर भाजपा विधानसभा का चुनाव लड़ सकती है. इस बीच ही झामुमो के निष्काषित पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने भी भाजपा में जाने की खबर पर मुहर लगा दी. लोबिन ने तो यहां तच बताया कि चंपाई सोरेन के साथ वह खुद भाजपा का दामन शनिवार को थाम लेंगे. साथ ही हेमंत सोरेन पर कई गंभीर आरोप लगाया है.चंपाई सोरेन और लोबिन के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच ही अब कांग्रेस के विधायक पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई है. सूत्रों की माने तो फिलहाल बादल पत्रलेख दिल्ली में मौजूद है. हाल में मंत्री पद जाने के बाद से ही बादल नाराज चल रहे थे. लेकिन सूत्रों की माने तो वह भाजपा का दामन थाम सकते है.सुत्रों की माने तो झारखंड विधानसभा प्रभारी सह मुख्यमंत्री हेमंतविश्वा के नेतृत्व में चंपाई सोरेन भाजपा का दामन थामेगें। इससे साफ है कि जो चर्चा उड़ रही है उसकी पुष्टि भी हो सकती है.
Tags
BIG BREAKING
BJP
BREAKING
CONGRESS
Ex. CM Champai Soren
JHARKHAND
JMM
Minister Champai Soren
Political
Politics