चाईबासा/संतोष वर्मा: शुक्रवार को टोंटो प्रखंड के सागर कट्टा गांव में पिछले 4-5 माह से हाथियों से परेशान ग्रामीणों के साथ जॉन मिरन मुंडा ने बैठक किया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों से हम काफी परेशान हैं। फसल को खा जा रहे हैं विभाग में जाकर भी शिकायत दर्ज किया फिर भी कोई मदद नहीं मिल रहा है। कभी भी किसी के साथ जान माल का नुकसान हो सकता है। हम सभी दर के साए में जी रहे हैं। जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि हम लोग राजनीति रूप से ठगे जा रहे हैं नेता वोट को खरीद कर जीत रहे हैं और हम वोट बेच रहे हैं।
आज विधायक सांसद किसी को भी जनता की परेशानियों से कोई मतलब नहीं है। बीजेपी हो या jmm दोनो सिर्फ अपने फायदा के लिए राजनीति किया है। गांव में बिजली, पेयजल, रोजगार समस्या ज्वलंत समस्या बन चुका है। हाथी का गांव में इसलिए रहने लगे क्योंकि उनका सारंडा जंगल गलत खदान के कारण अशांत हो गया। जंगलों में उनके लिए खाने का नही मिल पा रहा है। जंगलों में बांस ज्यादा से ज्यादा लगाना चाहिए लेकिन वन विभाग ऐसा नहीं कर रहे हैं। इसलिए सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की आगामी 28/08/2024 को वन विभाग के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा।