सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरायकेला थाना अंतर्गत महिला पुलिस टीम ने स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान।
उक्त जागरूकता अभियान सरायकेला के राजकीय कन्या उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 20 अगस्त को हुई। जबकि 22 अगस्त को सरायकेला के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के अलावे कुमार विजय प्रताप सिंहदेव उत्कृष्ट बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में भी जागरूकता अभियान चलाया गया।
जागरूकता अभियान के दौरान महिला पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी तिलोत्तमा थाना प्रभारी, महिला एवं बाल संरक्षण थाना सरायकेला द्वारा स्कूल के छात्राओं ,महिला कर्मी एवं महिला शिक्षिकाओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित कानूनी प्रावधानों को बताया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में जानकारी दी गयी।