पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान टाईगर चंपई सोरेन के सबसे करीबी मझगांव विधायक पर हेमन्त सोरेन की पैनी नजर होने की चर्चा

झामुमो ने कोल्हान के सभी विधायक के पीछे जासूसी कराने की ख़बर

जेएमएम के विधायक अपने फोन टेपिंग होने की संभावना से इंकार नहीं कर सकते


चाईबासा/संतोष वर्मा: कोल्हान में कोल्हान टाईगर चंपई सोरेन के सबसे नजदीकी माने जाने वाले मझगांव विधानसभा के विधायक श्री निरल पूर्ति का शान्ति बनाए रखने और मौन धारण करने से राजनितिक गलियारे में तरह तरह से इसके मायने निकालने में लगे हैं। हां निरल पूर्ति अपने राजनितिक जीवन की शुरूवात चंपई सोरेन के यहां रह कर शुरू किए हैं। आज चंपई सोरेन का देन है कि निरल पूर्ति लम्बे समय से सफल राज नेता हैं। तीस साल के राजनितिक जीवन में मझगांव विधानसभा की जनता ने कई बार अपना विधायक चुन कर विधानसभा भेजने का आशीर्वाद देते रहे।

आज कोल्हान में जेएमएम के विधायक काफ़ी टेंशन में हैं। एक तरफ़ पार्टी का आलाकमान दिशोम गुरु की पार्टी झामुमो है,जिसका कमान हेमन्त सोरेन के पास है, सरकार भी वही चला रहें हैं। दूसरी तरफ अचानक से पार्टी से नाराज़ हो कर बागी का रूप धारण कर पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान टाईगर चंपई सोरेन ने नई पार्टी बनाने के दिशा में कोल्हान का चक्कर लगा रहे हैं। ऐसी स्थिति में कोल्हान के विधायक आसन विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं। सूत्रो के अनुसार हेमन्त सोरेन अपने कोल्हान के सभी विधायकों पर जासूसी कराने की बात कही जा रही है। 

इस क्रम में मझगांव विधायक पर हेमन्त सोरेन की पैनी नजर होने की भी ख़बर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री रहते निरल पूर्ति काफ़ी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे, यूं कहा जा रहा है कि उस समय चंपई सोरेन का राइट हैंड माना जा रहा था, इस पर ध्यान इस लिए दिया जा रहा है कि हेमन्त सोरेन के सभी करीबी लोग को चंपई सोरेन ने दरकिनार करने का काम किया है। चंपई सोरेन ने अपनी सरकार में कोल्हान के विधायक दीपक बिरुआ को कैबिनेट मंत्री बनाया, और अपने पूर्व के विभाग को भी देने का काम किया , ऐसे में दीपक बिरुआ उस समय के ऐतिहासिक समय को याद रखते हुए चंपई सोरेन के प्रति सहानुभूति से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।जेएमएम के विधायक अपने फोन टेपिंग होने की संभावना से इंकार नहीं कर सकते।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post