चाईबासा: प०सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में दिनांक : 24 मई 2025 , दिन : शनिवार को जिला कांग्रेस कमिटी ,प०सिंहभूम के तत्वाधान में संविधान बचाओ रैली आयोजित किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार झारखण्ड राज्य के सभी जिला मुख्यालय में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस निमित ही यह रैली यहाँ भी आयोजित किया जा रहा है।
प्रवक्ता त्रिशानु राय ने आगे कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास के नेतृत्व में रैली कांग्रेस भवन, चाईबासा से निकालकर प्रमुख चौक- चौराहों का भ्रमण कर पुनः पार्टी कार्यालय पहुँचेगी जहाँ एक सभा किया जाएगा।जिसमें मुख्य रूप से प०सिंहभूम जिला के पर्यवेक्षक डॉ०प्रदीप कुमार बलमुचू तथा जगन्नाथपुर के विधायक सह उप मुख्य सचेतक सत्तारुढ़ दल सोनाराम सिंकु सहित अन्य उपस्थित रहेंगे। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए दिनांक: 21 मई 2025, दिन : बुधवार, समय: 11: 45 बजे सुबह कांग्रेस भवन, चाईबासा में एक तैयारी बैठक आहूत की गई है।
बैठक में उपस्थित होकर संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, प्रकोष्ठ-विभाग संगठन के अध्यक्ष तथा चेयरमैन, प्रखण्ड व नगर अध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारी तथा वरीय कांग्रेसियों को अपील किया गया है।