बिरसा मुंडा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादाई : गीता कोड़ा


 बिरसा मुंडा देश और समाज को बचाने के लिए अपना जीवन न्यौछावर किया : मधु कोड़ा। 



 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  बंदगांव प्रखंड के ग्राम करिका में भगवान बिरसा मुण्डा मेमोरियल क्लब के ओर से उत्क्रमित मध्य सह उच्च विद्यालय, करिका में धरती आबा वीर बिरसा मुण्डा के शदाहत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हुए झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा। 


बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 

आयोजन कमिटी की ओर से पारम्परिक रूप से किया गया स्वागत।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सभी को बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया । सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि बिरसा मुण्डा ने देश और समाज को बचाने के लिए अपना जीवन न्यौछावर किया, युवा अवस्था में अंग्रेजों के दमन के खिलाफ आवाज उठाया, अंग्रेजों के बंदूक सेना का सामना अदम्य साहस का परिचय देते हुए तीर धनुष से किया, अंग्रेजों के दांत खट्टे किए, आने वाली पीढ़ी को यह बताने की आवश्यकता है कि बिरसा मुण्डा ने हम सभी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया। 


कार्यक्रम में सन्नी उरांव, डॉ. विजय सिंह गागराई,  पीरु हेम्ब्रम, मुखिया रजनी पुष्पा हेम्ब्रम, चिरपी बोदरा, करम सिंह मुन्डरी, उप प्रमुख सोया हेम्ब्रम, बंदगांव कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जदुराय मुण्डरी, अशिशन हप्तगाडा, विष्णु मुन्डा, जुरा मुन्डा, जाबोर मुन्डा,  किनूराम मुन्डा, किनू मुन्डा, नारा मुन्डु, सनिका मुन्डु, बिरसिंह बोदरा, सिरका टोपनो, कान्डे मुन्डा, किशुन राय मुन्डा, बिरा बोदरा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post