विद्युत अधीक्षण अभियंता विद्युत आपूर्ति आंचल चाईबासा द्वारा यह पहल किए जाने से विभाग की तकनीकी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कर्मचारी संघ के जिला से लेकर प्रदेश के पदाधिकारियों ने आज अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की और इस ऐतिहासिक पहल के लिए उनका आभार जताया। अधीक्षण अभियंता से मिलने पहुंचे झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महासचिव वरुण कुमार सिंह ने स्थानीय कर्मचारियों के साथ मिलकर चाइबासा के कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए मांग पत्र भी सौंपा है।
अधीक्षण अभियंता कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की प्रोन्नति से संबंधित मांग को पहले ही पूरा कर दिया गया है। रही बात कॉलोनीयों को ठीक करने की, तो उसे एक-एक करके धीरे-धीरे ठीक किया जाएगा।