सांसद व विधायक की अनुशंसा पर जादूगोड़ा से सटे मोहनाडीह में दो करोड़ 87 लाख की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से पुलिया का होगा निर्माण, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र नाथ सरदार ऊर्फ राजू व पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन

बीते 10 सालो से स्कूली बच्चे जान जोखिम में डाल कर  बरसात में  नदी पार कर मोहनाडीह प्राथमिक विद्यालय पढ़ने जाने को को विवश थे बच्चे, मिलेगी मुक्ति 


जादूगोड़ा : सांसद विधुत महतो  व पोटका विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा से जादूगोड़ा से सटे मोहनाडीह में दो करोड़ 87  लाख की लागत से   मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत   पुलिया का निर्माण होगा। इधर आज बुधवार को  पोटका विधायक संजीव सरदार व सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र नाथ सरदार ऊर्फ राजू, सांसद के निजी सचिव यशवंत महतो, क्षेत्र की  मुखिया बीना मुंडा , पंचायत समिति सदस्य  सीता राम हासदा  ने  नारियल  फोड़ कर उद्घाटन। यहां बताते  चले की  पोटका प्रखंड क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत के मोहनाडीह गांव के स्कूली बच्चे  बीते 10 सालो से जान जोखिम में डाल कर बरसात में नदी पार कर मोहनाडीह प्राथमिक विद्यालय पढ़ने जाने की विवश थे। 

मोहनाडीह स्कूल जाने के रास्ते में आने वाली इस नाला में बरसात का पानी भर जाने से बच्चे स्कूल नही जा पाते थे। कभी _कभार स्कूल की छूटी दे दी जाती थी। शिक्षक  मोहनाडीह   प्राथमिक विद्यालय पहुंचने  से एक किलो मीटर पहले ही मोटर सायकिल रख पैदल स्कूल जाना पड़ता था। इतना ही नही क्षेत्र के आस _ पास के गांव चुकूटाड, भोटी कोंचा,पोडसा, तिरुलघुटू, सहार जुडी समेत 10 गांव का पोटका  प्रखंड कार्यालय से संपर्क कट जाता था। जिसके खिलाफ ग्रामीणों ने 2019 में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर अपना  विरोध जताया व नो पुलिया व वोट का नारा दिया था।

जिसके बाद तत्कालीन मुखिया सीता राम हासदा ने पोटका विधायक संजीव सरदार व अंजली सोरेन ( मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन की बहन) को पत्र लिखकर पुलिया निर्माण हेतु मांग की ।इधर इस बाबत सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र नाथ सरदार के आग्रह  व  ग्रामीणों की मांग पर  क्षेत्र के सांसद विधुत महतो ने वर्ष 2022 में पुलिया निर्माण को लेकर राज्य सरकार को अनुशंसा भेजी ।जिसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से पुलिया का निर्माण का   मांग प्रशस्त हो सके।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोग

जादूगोड़ा : मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत मोहनाडीह में पुलिया उद्घाटन के मौके पर पोटका विधायक संजीव सरदार, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र नाथ सरदार  ऊर्फ राजू, सांसद के निजी सचिव यशवत महतो, कालिकापुर पूर्व मुखिया होपना  महाली, खेला राम बेसरा, ग्राम प्रधान मोहन माझी, सुधीर सोरेन, पंचायत समिति सदस्य सीता राम हांसदा, डॉक्टर भवतोष भक्त, हीरा मुनि मुर्मू, विद्या सागर दास, डॉक्टर डी सी मुर्मू, बलिया गोडा ग्राम प्रधान सिमल हांसदा, सोना राम हांसदा, जगन्नाथ सोरेन, सहदेव हेंब्रम, समेत काफी संख्या में जन प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post