परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में दो दिवसीय (21 _ 22 नवंबर) अखिल भारतीय साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर आयोजित प्रदर्शनी का हुआ समापन, यूसील के तकनीकी निर्देशक राजेश कुमार ने टॉपर प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

केंद्रीय विद्यालय के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं : राजेश कुमार


जादूगोड़ा : परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में जादूगोड़ा में दो दिवसीय ( 21 _  22 नवंबर)  अखिल भारतीय साइंस एंड टेक्नोलॉजी को लेकर आयोजित   प्रदर्शनी का आज बुधवार को देर संध्या समापन हो गया। इधर  यूसील के तकनीकी निर्देशक राजेश कुमार ने प्रदर्शनी में शामिल टॉपर प्रतिभागियों को पुरुस्कृत कर सम्मनित किया। 


कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी के निर्देशक राजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की
इस मौके पर कंपनी के निर्देशक राजेश कुमार ने कहा की केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। इस प्रदर्शनी में उनकी हुनर  सबको हैरत में डाल दिया। विज्ञान, गणित, सोशल साइंस पर आधारित मॉडल बाल वैज्ञानिकों  का विज्ञान के प्रति उनकी जज्बा को दर्शाता है। सभी  विज्ञान से जुड़े मॉडल  समाज के उपयोग से जुड़ा हुआ था। अंत में उन्होंने  प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन को लेकर बधाई व  शुभ कामनाएं दी। यहां बताते चले इस प्रदर्शनी में  देश के कोने_ कोने से 30 केंद्रीय विद्यालय के करीबन 115  छात्रों समेत 117 शिक्षण सहायक सामग्री मॉडल की। इसके पूर्व तकनीकी निर्देशक राजेश कुमार ने मॉडल का निरीक्षण किया व सराहना की।


समापन समारोह में उपस्थित लोग
जादूगोड़ा : इस समापन समारोह में यूसील के तकनीकी निर्देशक राजेश कुमार, प्राचार्य नीरज कुमार बलहटिया ,हेडमास्टर सुचित्रा कुंवर  यूसील  अस्पताल के  प्रशासनिक अधिकारी देवाशीष भट्टाचार्य, उप प्राचार्य  बी अन्नपूर्णा समेत विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षक उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post