सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : जिला मुख्यालय सरायकेला इंद्राटांडी में उत्कल युवा एकता मंच द्वारा ओड़िया नाटक का मंचन आज।
उक्त मंच के अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में सदस्यगण द्वारा आयोजन को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
मंच के कलाकार रूपेश साहू ने बताया कि 3 मार्च को ओड़िया नाटक "सुखो सउतुणी दुखो: भगारी" का मंचन होगा। कलाकारों में मनबोध दारोघा, मानस आचार्य, बीजु मोदक,धीरू सारंगी, शशांक साथुआ भी शामिल है। इसमें म्यूजिक डायरेक्टर रमाकांत मेहता है। तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

