अवैध खनन करने वाले जामदा के माफिया गिरोह मंत्री दीपक बिरुआ को बदनाम और दागदार करने की कोशिश कर रहे हैं। सुत्र
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के द्वारा पकड़े गए अवैध खनन का साक्ष्य पर केंद्र सरकार गोपनीय जांच करा रही है। सुत्र
अवैध खनन मामला में गैंगस्टर की इंट्री और सीएम हाउस के नजदीकी लोगों पर नजर। सुत्र
पूर्व के डीसी SP के साथ साथ डीएसपी और तीन थाना पर डॉक्यूमेंट्री रिपोर्ट केंद्र को भेजने की सूचना। सुत्र
एक बड़े उद्योग घराने ने गंभीर चिन्ता जताई है कि सरकार अपने ही करोड़ों, अरबों राजस्व की चोरी कराती है। सूत्र
बड़े बड़े खान लीज धारक भी अवैध खनन पर केंद्र सरकार को गोपनीय आपत्ति दर्ज कराई है। सुत्र
संतोष वर्मा
रांची डेस्कः जामदा के खनन माफिया गिरोह के सरगना के रूप में चर्चित चौरसिया बंधु , डेबरा एंड जमशेदपुर के खान बंधु के कई लोगों को सीएम हाउस और चाईबासा में मंत्री आवास का चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि कुछ समय से अवैध खनन बंद होने के पीछे अवैध खनन के बाजार से कमाई का हिस्सा बंटवारा में बेईमानी है। सूत्रों के अनुसार जमशेदपुर के गैंगस्टर की इंट्री और सीएम के नजदीकी लोगों एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन, खनन विभाग और वन विभाग के संलिप्तता से प्रत्येक दिन करोड़ों रुपए का सरकारी राजस्व की हानि हो रही थी। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के द्वारा पुख्ता साक्ष्य के साथ अवैध खनन को सामने लाने के बाद भी जिला पुलिस, जिला प्रशासन की चुप्पी साधने के कई मायने निकल रहे हैं। थानेदार की भूमिका संदेहास्पद रहा है। सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के द्वारा पकड़े गए मामला की डॉक्यूमेंट्री फिल्म बना कर केन्द्र सरकार को भेज दी गई है। पूर्व के सारे अवैध खनन पर गोपनीय जांच भी कर चुकी है। सूत्र बताते हैं कि जामदा में एक सप्ताह जांच में जुटे केंद्र की एजेंसी मंत्री, नेता, डीसी,SP के साथ साथ सबसे मुख्य भूमिका निभाने वाले डीएसपी और थाना की कार्यशैली पर गंभीर नज़र रखे हैं। दिल्ली में बैठे भाजपा के बड़े नेता के हवाले से आश्चर्यजनक एवं चौंकाने वाली बात कही गई है कि तीन माह के अंदर इस मामला में केंद्र सरकार का बम झारखंड में फूटेगा, जिस तरह मधु कोड़ा के मुख्यमंत्री कार्यकाल में अचानक से सरकार का गिरना और हजारों का घोटाला का आरोपी बनाया जाना, गिरफ्तारी और जेल तक का सफर तय करने जैसा हो सकता है। केंद्र सरकार की नजर परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ और उनके आप्त सचिव के साथ साथ सीएम हाउस के नजदीकी टुडू बंधु एवं बिचौलिया, माफिया पर नजर रखी जा रही है। भाजपा के बड़े नेता ने यह भी खुलासा कर डाला है कि हेमन्त सोरेन के नजदीकी पूर्व मंत्री इस मामले में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं, ऐसा लगता है कि आने वाले समय में सिंहभूम में हो रहे लौह अयस्क की अवैध खनन की जांच में हेमन्त सोरेन की सरकार न झुलस जाए, इस ज्वलंत मुद्दा पर कुछ भी खतरे और आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। दूसरी ओर राजनीतिज्ञ लोगों का कहना है कि अवैध खनन मामला में परिवहन मंत्री को दागदार करने की कोशिश की जा रही है। मंत्री का जामदा के अवैध खनन माफिया का कनेक्शन पर पार्टी के ही लोग नजर रख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में इस मामला को सरयू राय भी अपनी दूरबीन वाले चश्मे से देख रहे हैं। सरयू राय जिस तरह मधु कोड़ा सरकार को धरातल और जेल तक का सफर तय कराने में बड़ी भूमिका रही है, आज फिर उस दौर को याद करने का समय नजदीक आ रहा है। कोल्हान के बड़े उद्योग घराने ने गंभीर विषय और चिंता जताते हुए कहा है कि सरकार का सारा संस्थान और विभाग खुद अपने ही सरकारी राजस्व की हानि पहुंचाने में लगे हैं, जिसका हिसाब जल्द देना होगा। उनकी बातों से यह स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार की अंदरूनी जांच अंतिम दौर पर है।

