जैंतगढ़ का काविश राजा गिरफ्तार, भेजा गया जेल
महाकाल ग्रुप से तार जुड़े होने की संभावना
गवाह के साथ मारपीट करने के आरोप में जगन्नाथपुर पुलिस नें की बड़ी कार्रवाई
Chaibasaःजैंतगढ़ क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुका कविश राजा को जगन्नाथपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।कविश के विरूद्ध जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 68/25 के तहत केस चल रहा था।उस पर जातिसूचक गाली देने और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगे थे।लंबे समय से पुलिस को कविश की तलाश थी।वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रह रहा था।गुरुवार दोपहर जगन्नाथपुर पुलिस ने जाल बिछा कर उसे गिरफ्तार किया।
कौन है कविश राजा।
कविश राजा जैंतगढ़ निवासी हम्माद अलम का पुत्र है।वह चंपुआ में कपड़ा बाजार,जैंतगढ़ में स्टाइल बाजार के साथ कपड़े का होल सेल का धंधा करता है।स्थानीय लोगों के अनुसार कविश राजा बड़ा व्यवसाई होने के साथ हमेशा विवाद में रहा है।स्थानीय लोगों पर अपनी हनक दिखाना उसकी फितरत थी।उसके विरूद्ध प्रशाशन के पास ग्रामीणों द्वारा कई बार आवेदन भी दिए गए थे। आज ही उसने अपने विरुद्ध कांड संख्या 85/25 के गवाह अमर गिरी के ऊपर जान लेवा हमला करवाया।अमर का माथा फाड़ दिया गया।इस संदर्भ में गवाह पर जान लेवा गमले की एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।उसके बाद पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया और खदेड़ कर जैंत गढ़ के तथाकथित डाउन को गिरफ्तार कर ले गई।
महाकाल ग्रुप से तार जुड़े होने की संभावना
चंपुआ थाना क्षेत्र सहित ओडिसा झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र का कुख्यात अपराध कर्मी विश्वजीत गिरी उर्फ गणेश गिरी की महाकाल ग्रुप से भी कविश राजा के तार जुड़े होने की संभावना है।विदित हो कि अपनी हनक दिखाने के लिए कविश राजा ने महाकाल ग्रुप के साथ दर्जनों छोटे वाहनों में जैंतगढ़ में काफिला निकाल कर आतंक मचाया था।इस काफिले द्वारा हथियारों का खुल्लम खुल्ला प्रदर्शन और रुपए लुटाने का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

