चाईबासा पुलिस नें गोईलकेरा-टोन्टो थाना के सीमावर्ती क्षेत्र वनग्राम राजाबासा के समीप जंगल में सिंटेक्स में गाढ़कर रखा कुल 35 बोरी में 7050 पीस नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद
चाईबासा : लोकसभा चुनाव के पहले चाईबासा पुलिस को इन दिनों लगातार सफलता हाथ लग रही है।जिले के बड़ाजामदा थाना क्षेत्र से बिते वर्ष 30 मार्च को नक्सलियों द्वारा 35 बोरी में 7050 पीस नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर लूट कर ले गए थे,जिसे गुरूवार को चाईबासा पुलिस नें बरामद कर लिया है।
ज्ञात हो की प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 190 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि रामनवमी पर्व वर्ष 2023 में दिनांक 30 मार्च की रात्रि में बड़ाजामदा ओ०पी० क्षेत्र के बालजोड़ी एवं नोवामुण्डी थाना क्षेत्र के मेरेलगड़ा विस्फोटक भंडारगृह से नक्सलियों द्वारा कुल 7750 पीस डेटोनेटर लूट गया था, उसके उपरांत नक्सलियों के द्वारा लूटे गये डेटोनेटर को कोल्हान क्षेत्र में छुपाकर रखने की बात प्रकाश में आयी थी।इसी क्रम में विश्वत गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भा०क०पा० (माओ०) नक्सलियों द्वारा कोल्हान क्षेत्र में लूटे गये डेटोनेटर को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम राजाबासा के समीप जंगल क्षेत्र में गाढ़कर रखा गया है।
उपरोक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक संयुक्त अभियान दल का गठन किया गया एवं अभियान संचालित किया गया। अभियान संचालन के क्रम में 24 अप्रैल को गोईलकेरा-टोन्टो थाना के सीमावर्ती क्षेत्र वनग्राम राजाबासा के समीप जंगल में सिंटेक्स में गाढ़कर रखा कुल 35 बोरी में 7050 पीस नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से यथा स्थान बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया जा रहा है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
बरामदगी :
1. कुल 35 बोरी में 7050 पीस नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर
अभियान दलः-
1. चाईबासा पुलिस
2. झारखण्ड जगुआर
3. बम निरोधक दस्ता, झारखण्ड जगुआर / सी०आर०पी०एफ०
4. सी0आर0पी0एफ0 60 बीएन, 172 बीएन, 174 बीएन, 197 बीएन, 193बीएन.