दुमका लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन को भारी मतों से विजय दिलाने के लिए सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा यहां की चुनाव होने के बाद से दुमका लोकसभा क्षेत्र के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में लागातार कर रहीं है जनसम्पर्क

आदिवासियों का विकास हो इसके लिए मोदीजी ने अलग से आदिवासी मंत्रालय बनवाये, विगत 15 नवम्बर को 26 हजार करोड़ रुपया आदिवासियों के विकास के लिए दिएः गीता कोड़ा


चाईबासा : दुमका लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन को भारी मतों से विजय दिलाने के लिए सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा यहां की चुनाव होने के बाद से दुमका लोकसभा क्षेत्र के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में लागातार कर रहीं है जनसम्पर्क। जिसके तहत आज गीता कोड़ा जामा विधानसभा में लकड़ा मोड़ स्तिथ सिद्धो कान्हू चौक में सोद्धो कान्हू की के स्मारक में माल्यार्पण कर नमन कर खिलकिनारी, जोरजोखा, कदर जोरिया, दुम्मा, पथलचपति, बारा करेला टोला, पलासी लकड़दिवमी ग्रामो में जनता से जनसम्पर्क कर कहा कि आप सबने देखा कि कैसे झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार के लोंगों के आलमारियों से जनता के लुटे गए करोड़ों करोड़ों रुपये पकड़े जा रहे हैं, उन रूपयों से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार इस आदिवासी क्षेत्र में सड़कें बना सकते थे, आदिवासी जनता को पानी पिला सकते थे पर ये इनलोंगों ने सोचा ही नही, जितने रुपये मिले उससे इस क्षेत्र का विकास कर सकते थे, पर ये ऐसा नही सोचते।


गीता कोड़ा ने ग्रामीणों से कहा कि आज समय आ गया है कि जो आदिवासियों के बारे में सोचतें, इस क्षेत्र के विकास के बारे में सोचतें उन्हें समर्थन देने की और वो है भारतीय जनता पार्टी, जिसने आदिवासियों के बारे में सोचा, भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया, भारतीय जनता पार्टी ने हमारे बीच के एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू जी को देश का राष्ट्रपति बनवाया, देश विदेश के लोग आदर से उन्हें नमन करतें है, ये कोई मामूली बात नही है।


गीता कोड़ा ने कहा कि 70 सालों से हम आदिवासियों को कांग्रेस ने नही पूछा, पर इसका ख्याल किया भारतीय जनता पार्टी ने,मोदी जी ने। आज हमारे बच्चे देश विदेश में पढ़ें हम आदिवासियों का विकास हो इसके लिए मोदीजी ने अलग से आदिवासी मंत्रालय बनवाये, विगत 15 नवम्बर को 26 हजार करोड़ रुपया आदिवासियों के विकास के लिए दिए। गीता कोड़ा ने आदिवासी जनता के विकास के लिए किसी ने सोचा तो वो है भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के अटल बिहारी बाजपेयी जी ने आदिवासियों के विकास के किये झारखंड अलग राज्य बनाया।


गीता कोड़ा ने ग्रामीणों से कहा कि आज पूरे राज्य में माता बहनों का जीवन खतरे में हैं, विगत महीनों एक आदिवासी पहाड़न महिला की निर्मम हत्या कर उनके शरीर को कई टुकड़ों में काट कर क्यों फेंक दिया गया, एक आदिवासी महिला को क्यों जिंदा जलाया गया? उस समय मैं भी आई थी, हमने देखा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता पीछे बैठे थे, उस बेटी को न्याय दिलाने के लिए इनलोंगों ने कुछ नही कहा, किसी ने आवाज नही उठाई, राज्य में झरखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है किसी ने कुछ नही कहा कि क्यों उस बेटी को पहाड़न को कई टुकड़ों में काट डाला गया।

गीता कोडा ने कहा कि यदि इस सब अन्याय को रोकना है, बहनों की रक्षा करना है, आदिवासियों की विकास करना है, बच्चों नवजवानों का भविष्य सुधारना है तो बहन सीता सोरेन को अपना आवाज बनाने के किये उनको अपना समर्थन देना होगा, यह लड़ाई हमे आर पार की लड़नी है, जिसके लिये बहन सीता सोरेन को अपना मत देना होगा, कमल फूल निशान बटन दबाना होगा, मोदीजी को फिर देश का प्रधानमंत्री बनाना होगा।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post