स्वर्गीय राजीव गांधी की 80 वीं जयंती पर, कांग्रेसियों ने सद्भावना यात्रा निकाली


चाईबासा: मंगलवार को जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास के नेतृत्व में, कांग्रेसियों ने आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती के शुभावसर पर सद्भावना यात्रा निकाली। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेसियों ने, स्वर्गीय राजीव गांधी की आदर्शों व आधुनिक भारत के निर्माण में उनके अविस्मरणीय योगदान को वैनर तले, आम जनता के बीच प्रचारित - प्रसारित किया। इसके लिए कार्यक्रम का आगाज करते हुए, सर्वप्रथम, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। और माल्यार्पण के पश्चात सैकड़ों की संख्या में, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का जत्था शांतिपूर्ण तरीके से, स्वर्गीय राजीव गांधी की आदर्शों व आधुनिक भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान की संदेश को लेकर, रैली की शक्ल में, शहर के गलियारों से होते हुए पुनः कांग्रेस भवन में, विचार गोष्ठी हेतु सभा में तब्दील हो गई।

मौके पर जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास ने विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा, देश के प्रख्यात राजनीतिक विरासत वाले परिवार में जन्मे, स्वर्गीय राजीव गांधी, देश के सबसे कम उम्र वाले छठे प्रधानमंत्री के रूप में मात्र 40 वर्ष की उम्र में पदभार संभाला था। जिसने अपने कार्यकाल में, पूरे विश्व पटल पर अपनी विवेक, दूरदृष्टी व कर्मठता का लोहा मनवाते हुए, देश में कम्प्यूटर क्रांति, दूरसंचार क्रांति, राष्ट्रीय शिक्षानिती, पंचायती राज व्यवस्था, नवोदय विद्यालय, युवाओं का मताधिकार 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर, संपूर्ण देश में क्रांतिकारी परिवर्तन का सूत्रपात किया था, जिसके बदौलत आज देश तीव्र गति से विकास के नए पथ पर अग्रसर है, जिसपर आज हम सबको नाज है। दास जी ने उनके जीवन गाथा पर प्रकाश डालते हुए आगे कहा कि वे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन काल में,जब वह विदेश में पढ़ाई कर रहे थे,तो उन्हें भी अन्य विद्यार्थियों की तरह पैसों की तंगीयों से गुजरना पड़ता था। इसे पूरा करने के लिए उन्होंने भी कभी अपने जीवन में छुट्टियों के दौरान फल चुनने, आईसक्रीम बेचने, ट्रक लोड करवाने, तो कभी बेकरी में नाईट ड्यूटी में काम करना पड़ता था। आज देश के युवा वर्ग को भी इनके जीवन गाथा को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है, तभी युवा शक्ति आगे बढ़ेगी। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, महिला जिला अध्यक्षा नीतिमा बारी, जिला प्रवक्ता जगदीश सुन्डी, जिला महासचिव नूतन ज्योति सिंकु, लियोनाड बोदरा, जिला महासचिव बलेमा कुई, मोहन सिंह हेम्ब्रम, मोहम्मद सलीम, जगमोहन जोंको, प्रदेश यूथ सचिव सुरेश सावैंया, सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैया, खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो, झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप, वरिष्ठ कांग्रेसी विक्रमादित्य सुन्डी, राधामोहन बनर्जी, सुशील कुमार दास, सुनिता पुरती, बुल्लु दास, जेमा पान, सिकंदर सुम्बरुई, चंद्र भूषण बिरुवा इत्यादि सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post