चाईबासा/संतोष वर्मा: पश्चिमी सिंहभूम के पाँच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी, पूर्व विधायक और चक्रधरपुर के भाजपा प्रत्याशी शशि भूषण सामड ने मतदान केंद्र संख्या 219 में किया मतदान। पहले मतदान और फिर जलपान का दिया संदेश।
पश्चिमी सिंहभूम के पाँच विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में आज मतदान जारी है। मतदान केंद्रों में सुबह से लोग पहुँचने लगे हैं। पूर्व विधायक और चक्रधरपुर के भाजपा प्रत्याशी शशि भूषण सामड ने मतदान केंद्र संख्या 219 में पहुँचकर मतदान किया।
उन्होंने लोगों को पहले मतदान और फिर जलपान का संदेश दिया।वहीं जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय , कोलाईसाईं प्रखण्ड- जगन्नाथपुर में इंडिया गठबंधन (कांग्रेस ) प्रत्याशी सोनाराम सिंकु अपनी धर्मपत्नी श्रीमती किशमिश सिंकु, पुत्र मनोज सिंकु के साथ मतदान किए। इधर भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा व पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा तथा पिता राशिका कोड़ा व माता ने मतदान किया