झारखंड विधानसभा चुनाव में लोगों ने बढ़-चढ़कर किया मतदान, सरायकेला में 71 ईचागढ़ में 77, खरसांवा में 78 प्रतिशत मतदान


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड विधानसभा चुनाव में 13 नवंबर को पहला चरण का हुई मतदान के दौरान सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में भी लोगों ने बढ़चढ़कर मताधिकार का प्रयोग किया।

यहां तक की सरायकेला खरसावां जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला भी बूथ संख्या 343(सरगीडीह) पहुंचे एवं मताधिकार  का प्रयोग किया। मतदाताओं ने यहां बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया एवं मताधिकार का प्रयोग किया। सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में अपराह्न 3 बजे तक मतदान प्रतिशत 63 प्रतिशत से अधिक रहा।

बूथ संख्या 220( जिलिंग गोडा स्कूल) में भी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। लोगों में मतदान के प्रति काफी उत्साह रही।

सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में ही बूथ संख्या 30 (रपचा पंचायत) में भी मतदाताओं का भीड़ रही। मतदाताओं ने उत्साह के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। 


बूथ संख्या 357 (सालडीह) में लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान में भाग लिया। एवं मताधिकार का प्रयोग किया।


इधर बूथ संख्या 316 (गोविंदपुर, राजनगर) में भी मतदाताओं में काफी उत्साह रहा। लोगों ने बढ़-चढ़कर मताधिकार का प्रयोग किया।


खरसांवा विधानसभा क्षेत्र में भी लोगों में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखा गया। अपराह्न 3 बजे तक मतदान 70 प्रतिशत से अधिक  रहा।

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अपराहन 3 बजे तक 67 प्रतिशत  से अधिक मतदान होने की खबर रहा।
मिली जानकारी के मुताबिक अपराहन 5 बजे मतदान संपन्न हुआ। सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में 71 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की खबर है। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 77 प्रतिशत जबकि खरसांवा विधानसभा क्षेत्र में 78 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की खबर है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post