सरायकेला: आरती हांसदा बनी राजनगर प्रखंड प्रमुख


सरायकेला/राजनगर: राजनगर  प्रखंड अंचल कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख का चुनाव सफलता पूर्वक आयोजित हुआ जिसमे आरती हांसदा ने बहुमत हासिल की। 

इस दौरान मुख्य रूप से निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सदानन्द महतो, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीओ दिनेश कुमार दंडपाट, कार्यपालक दंडधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी सतेन्द्र महतो एवं अनुमंडल कार्यलय के कर्मी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार, बीपीआरओ पल्लव कुमार खडंगा आदि उपस्थित रहे। 

26 समिति सदस्यों ने मतदान में लिया हिस्सा


कुल 26 समिति सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। जिसमे 14 ने आरती हांसदा को वोट देकर प्रखंड प्रमुख के रूप में चुना। जबकि घानी हेम्ब्रम को कुल 12 मत प्राप्त हुए। एक भी वोट रिजेक्ट नही हुआ।

 बताते चलें कि पूर्व प्रखंड प्रमुख ऑलिव ग्रेस कुल्लू के देहांत के बाद प्रखंड प्रमुख का पद एक वर्षों से रिक्त था। प्रखंड प्रमुख के लिए आज शुक्रवार को राजनगर प्रखंड कार्यलय में गोपनीयता के साथ चुनाव कराया गया, जिसमे आरती हांसदा प्रखंड प्रमुख निर्वाचित हुई। सरायकेला एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सदानंद महतो ने  विजय प्रतिभागी आरती हांसदा को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post