चाईबासा: 23 को झारखण्ड मजदूर यूनियन विजय-टू खदान प्रबंधन के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन व करेगी चक्का जाम



चाईबासा/संतोष वर्मा: सोमबार यानी 23 दिसम्बर को सुबह से टाटा स्टील की विजय- टू खदान में धरना-प्रदर्शन व चक्का जाम कर माल ढुलाई को ठप करेगा। झारखण्ड मजदूर यूनियन, कोल्हान प्रमंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मोहन्ती, जिलाध्यक्ष आशीष कुदादा, जिला महासचिव राजेन्द्र चाम्पिया, बराईबुरु इकाई के अध्यक्ष दिनबंधु पात्रो, महासचिव दुलाल चाम्पिया के संयुक्त उपस्थिति में उम्बुल भवन, गद्दी टोला, चाईबासा में 21 दिसम्बर को प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

मांगे पूरी नहीं होने पर आगे बड़ा आंदोलन छेड़ा जायेगा

जिसमें यूनियन ने कहा कि पिछले तीन माह से कंपनी प्रबंधन को हमारी यूनियन मजदूरों की विभिन्न समस्याओं का समाधान हेतु पत्राचार करते आ रही है लेकिन प्रबंधन हमारी मांगों को अनसुना करते आ रही है। इसी वजह से उक्त कदम उठाना पड़ रहा है। अगर कंपनी हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हमारी यूनियन इससे भी बड़ा आंदोलन को बाध्य होगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post