भाजपा कार्यकर्ता को कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों का आक्रोश, के.के.सी प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूंका पुतला


चाईबासा/संतोष वर्मा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक निर्णय को लेकर असंतोष गहराता जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता हासिलुद्दीन खान को कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नाराज कांग्रेसियों ने जगन्नाथपुर बाजार चौक पर प्रदर्शन करते हुए कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज और प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडे का पुतला दहन किया।


क्या है मामला

18 जनवरी 2025 को भाजपा कार्यकर्ता हासिलुद्दीन खान को कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। हैरानी की बात यह है कि हासिलुद्दीन ने अभी तक कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी ग्रहण नहीं की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने 7 जनवरी 2025 को भाजपा से इस्तीफा देने की बात कही थी, लेकिन उनके इस्तीफे के स्वीकार होने की कोई औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसके साथ ही, हासिलुद्दीन का कांग्रेस में आधिकारिक जॉइनिंग भी नहीं हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस नियुक्ति में जिला और प्रखंड कांग्रेस कमेटियों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। जिला कार्यकारी अध्यक्ष सूरज मुखी की नियुक्ति के बाद अचानक हासिलुद्दीन को बिना चर्चा और सहमति के जिला अध्यक्ष बनाए जाने से नाराजगी बढ़ गई है।


पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस फैसले को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया और इसे "पार्टी विरोधी कार्य" करार दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने जिला और स्थानीय इकाइयों की उपेक्षा की है, जो कांग्रेस की विचारधारा और संगठनात्मक अनुशासन के खिलाफ है।प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक हासिलुद्दीन खान की नियुक्ति को रद्द नहीं किया जाता और इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो वे और भी बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे।इस विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा के कार्यकर्ता को कांग्रेस संगठन में इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना पार्टी के सिद्धांतों के साथ खिलवाड़ है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और जिला नेतृत्व से जवाबदेही की मांग की।  

इस घटना से कांग्रेस संगठन में आंतरिक कलह और नेतृत्व के प्रति असंतोष खुलकर सामने आ गया है। अब देखना यह होगा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस मुद्दे पर क्या कदम उठाता है।

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित रहे कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सूरज मुखी, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकू सावैयां, रंजीत गागराई, रोशन पान,केकेसी जिला उपाध्यक्ष राज बेहरा, केकेसी जिला सचिव शाहरुख अली, दानिश हुसैन, मामुर अंसारी, सुरेश प्रजापति, प्रदीप प्रधान, बिलाश प्रजापति, एमडी जावेद, मंडल अध्यक्ष मथुरा लागोरे,केकेसी प्रखंड अध्यक्ष आनंद करवा, बादल बेहरा, सपन गुछायत, सरफराज आलम,पप्पू दास,अफताब आलम, जीतु बारीक, गोनो चांपिया, मोहन सोरेन, सनातन सिंकु, विजय सिंकु, हरिशचंद्र पान, रसिका लागुरी, बबलु गागराई, प्रेम प्रजापति, सावंत शर्मा, इरफान खालिद, पप्पू दास, संजीत हेंब्रम समेत काफी कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post