Chaibasa: सारंडा में नक्सलियों के विरूद्ध हुई अभियान तेज, एक नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों ने किया ध्वस्त

नक्सली नेताओं की गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर

साथ ही उक्त नक्सल डम्प से हथियार एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद


चाईबासा/संतोष वर्मा: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN. 209 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

वर्ष 2022 से लगातार संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगडा, हाथीबुरू, तिलायबेडा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावत्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत जगली/पहाडी क्षेत्र में हथियार / गोला-बारूद छुपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके आलोक में 29 मार्च को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम सरजामबुरू, दिरीबुरू के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया।

अग्रतर सर्च अभियान के दौरान दिनांक 31 मार्च यानी सोमबार को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम दिरीबुरू के आस-पास जंगली / पहाडी क्षेत्र में एक नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। साथ ही उक्त नक्सल डम्प से निम्नलिखित हथियार एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया।संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

बरामदगीः-

1. मैगजीन 7.62 एल०एम०जी०-01 नग

2. वेल्डिंग रॉड 75 नग

3. सिरिज-04 नाग

4. वेल्क्रो-01 बंडल

5. कटर-01 नग

6. साइकिल फ्रेम 01 नग

7. बोतल (थर्मल) 07 नग

8. पोटेशियम परमैग्नाइट-03 बोतल

9. पोटेशियम क्लोराइड 12 बोतल

10. एथिलीन डायमाइन-11 बोतल

11. अन्य दैनिक उपयोग की सामान।

अभियान दल में शामिलः-

1. चाईबासा जिला पुलिस

2. सी0आर0पी0एफ0 197 बीएन.

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post