चक्रधरपुर नगर कांग्रेस कमिटी का वन विश्राम परिसर में हुई बैठक
संविधान बचाओ को लेकर 06 मई को झारखण्ड विधानसभा के पुराना विधानसभा स्थित मैदान पर आयोजित होगी रैली
संतोष वर्मा
Chaibasaःचक्रधरपुर नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में वन विश्राम परिसर में एक बैठक हुई। बैठक मुख्य रूप से आगामी 06 मई को झारखण्ड विधानसभा के पुराना विधानसभा स्थित मैदान पर आयोजित है। बैठक में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव अशरफुल होदा ने उपस्थित सभी कांग्रेस जनों से अपील करते हुए कहा संविधान बचाओ रैली अब 03 मई की जगह 06 मई को निश्चित किया गया है। इसलिए अब कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को संविधान बचाओ रैली का प्रचार प्रसार करना है, ताकि पश्चिम सिंहभूम जिला से अधिक से अधिक लोगों का भागीदारी सुनिश्चित हो सके। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा भारत का संविधान को बचाना सभी देशवासियों का कर्तव्य है। क्योंकि भारत का संविधान ने सभी देशवासियों के लिए उद्देशिका में जो उल्लेख किया गया है वही देश की मूलभावना है। उसी संविधान के द्वारा देश हित में जो संवैधानिक संस्थाओं का निर्माण किया गया है, वर्तमान भाजपा के नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा उन संस्थाओं को नेमी संस्था की तरह उपयोग किया जा रहा। इसलिए संविधान को बचाना जरूरी है।बैठक में जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन तौहीद आलम, कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोविंद महतो, जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यालय सचिव शैली शैलेंद्र सिंकु, जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव अमृत मांझी, श्यामल सिंघा, फिरोज अशरफ,बंदगांव प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह पुरती, उपाध्यक्ष बसंत तांती, बिरसा गोप, ज्योसेप बोदरा, विकास पुरती, पवन बोदरा,