संविधान बचाव रैली में प०सिंहभूम जिला से हजारों की संख्या में कांग्रेसी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे : जिलाध्यक्ष

संविधान बचाव रैली में प०सिंहभूम जिला से हजारों की संख्या में कांग्रेसी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे : जिलाध्यक्ष


जातिगत जनगणना सिर्फ आंकड़ों को इकट्ठा करने की बात नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय की तरफ देश बढ़ रहा है : कांग्रेस*


संतोष वर्मा 

Chaibasa: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को लेकर प०सिंहभूम में तैयारी जोरों पर है। गुरुवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में आयोजित प्रेस- वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि संविधान बचाओ और संगठन सृजन का राष्ट्रीय कार्यक्रम इन दिनों प्रदेश में चल रहा है। संविधान बचाओ अभियान का 40 दिनों का कार्यक्रम तय है। राज्य से लेकर जिला, विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम होंगे। साथ ही कांग्रेसजन घर-घर जाकर दस्तक देंगे और संविधान बचाओ अभियान में लोगों को जोड़ेंगे।6 मई 2025 को सुबह 11:30 बजे रांची के पुराना विधानसभा मैदान में राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली होने वाली है, रैली में प०सिंहभूम जिला के हजारों कांग्रेसी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के संगठन महासचिव के०सी वेणुगोपाल , झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के०राजू , सह प्रभारी सिरीवेला प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेता और प्रदेश स्तरीय नेता शामिल होंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने आगे कि केंद्र सरकार संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग विरोधी दलो के नेताओं को परेशान करने के लिए कर रही है। अब सुप्रीम कोर्ट पर भी टिप्पणी करने लगे है। केंद्र सरकार का प्रयास है कि सभी संवैधानिक ढांचा को ध्वस्त किया जाए और तानाशाही देश में कायम हो। लेकिन कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है और जनता के साथ विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को सुरक्षित करने में हमलोग लगे हए है। आज देश का संविधान खतरे में है। केंद्र सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है। लेकिन कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए संघर्षशील है। इन सब मुद्दों को लेकर रांची में राज्य स्तरीय रैली हो रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने जातिगत जनगणना को ऐतिहासिक निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी की जीत है, जिनके लगातार संघर्ष से केंद्र सरकार को आज यह निर्णय लेना पड़ा। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने सड़क से लेकर सदन तक इस लड़ाई को लड़ने का काम किया और आखिरकार केंद्र सरकार को दबाव में कांग्रेस की मांग माननी पड़ी। जातिगत जनगणना सिर्फ आंकड़ों को इकट्ठा करने की बात नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय की तरफ देश बढ़ रहा है। प्रेस - वार्ता में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय , शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान , प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो , सिकुर गोप , मानचुड़ी आल्डा , सुशील कुमार दास , जोसेफ केसरिया उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post