जिप सदस्य माधव चंद्र कुंकल नें पार्टी के साथ साथ अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा और मजदूर संगठन झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के सभी जिम्मेदारियों से दिया इस्तीफा

जिप सदस्य माधव चंद्र कुंकल नें पार्टी के साथ साथ अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा और मजदूर संगठन झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के सभी जिम्मेदारियों से दिया इस्तीफा

झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा के बैनर तले जनता का सेवा करने का लिया निर्णय

संतोष वर्मा

Chaibasaःदिवासी किसान मजदूर पार्टी के पूर्व मझगांव विधानसभा प्रत्याशी,पूर्व सिंहभूम लोकसभा प्रत्याशी और वर्तमान मंझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने पार्टी के साथ साथ अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा और मजदूर संगठन झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया। माधव चंद्र कुंकल ने कहा व्यक्तिगत कारणों से पार्टी छोड़कर नए संगठन बनाने का निर्णय लिया है ताकि जनता के जनमुद्दों को झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा के बैनर तले लड़ा जा सके।वर्तमान समय में झारखंड राज्य को पूर्व की भाजपा सरकार और वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार ने लूटने का काम किया जिसका उदाहरण है कि झारखंडी आदिवासी जमीन को गौर आदिवासियों के द्वारा लुटा जा रहा है लेकिन झारखंड सरकार झारखंडियों के जमीन को बचाने में पूरी तरह विफल है। झारखंडियों का जमीन लुट रहा है,नवजवानों का नौकरी लुट रहा है,बहन बेटियों का इज्जत आबरू लूटने वाले को राज्य सरकार लाखों रुपए काध मुआवजा देकर सम्मानित करने का काम कर रही है।राज्य सरकार शराब नीति के माध्यम से गांव गांव में शराब का व्यापार कर झारखंडी युवाओं को नशा में डुबोना चाहती है तो दूसरी तरफ ईचा खड़कई परियोजना को पुनः चालू कराकर लाखों लाख आदिवासियों को डुबोना चाहती है। तमाम जन विरोधी नीतियों के खिलाफ झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा आंदोलन करेगा।पार्टी और संगठन से इस्तीफा देने वाले सदस्य शत्रुघ्न कुंकल,राहुल बिरुवा,रंजित बिरुवा,एलियस बिरुवा,जितेंद्र मुर्मू, गोनो बारी, सिंगराय कालुंडीया,जितेंद्र गोप,मनीष तिरिया, चुइया गोप,आशीष बिरुवा,दुर्गा चरण कुंकल,पवन बिरुवा, गुना कुंकल, डॉक्टर कुंकल,सूरज हांसदा, डूबराज मारडी, मुक्ता टुडू,आसमान कुंकल,दशकन बिरुवा,मंगल जोंको,मुरलीधर महाराणा,रमेश बेहरा, मुरूम तामसोय, बबलू तामसोय,थॉमस कुंकल,लालसिंह दोहरा,राजेंद्र चंपिया, चुनू पिंगुआ,भगवान पूर्ति,आकाश बोदरा,जय प्रकाश बिरुवा,मनोज सिंह गोप, नरगिश कुंकल आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post