पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित जवाहर लाल नेहरू

 पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित जवाहर लाल नेहरू

देश को एकजुटता में बांधते हुए पंडित जवाहर लाल नेहरू ने विकास का मार्ग प्रशस्त किया : कांग्रेस

संतोष वर्मा

Chaibasa : देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मंगलवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में मनाई गई। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा  दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया ।कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू न सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री थे, बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे उन्होंने ऐसे समय पर भारत का नेतृत्व किया जब देश टूट चुका था। सामाजिक ताना-बाना बिखर चुका था , आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को एकजुटता में बांधते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त किया।कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि देश की स्वतंत्रता से लेकर एक आधुनिक, सशक्त और प्रगतिशील भारत के निर्माण में पंडित जवाहर लाल नेहरू का अतुलनीय योगदान राष्ट्र सदैव कृतज्ञता के साथ स्मरण करता रहेगा। उनकी दूरदर्शिता, विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने भारत के आधुनिक विकास से लेकर आजादी की लड़ाई का सफर तय किया , उनके बताए गए मार्ग पर आज हम सभी लोग मिलकर चलने का संकल्प लेते है। मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव कैरा बिरुवा , अशोक बारीक , शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान , प्रखण्ड अध्यक्ष दिकु सावैयां , सकारी दोंगो , चंद्र भूषण बिरुवा , मंडल अध्यक्ष सिंगराय गोप , नगर उपाध्यक्ष सुभाष राम तुरी , महासचिव मो.शहजादा , वरीय कांग्रेसी नौरु सुम्बरुई , गोपाल बोदरा , सुरसेन टोपनो , गुलाम सरवर , मो.मिनाज , मनीष दोंगो , बिर सिंह पुरती , सुशील दास , गंगा राम पुरती आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post