स्पोर्ट्स कोटा से चांदमुनी कुंकल तीरंदाज का बीएसएफ में चयन

स्पोर्ट्स कोटा से चांदमुनी कुंकल तीरंदाज का बीएसएफ में चयन

संतोष वर्मा

Chaibasaःतुरतुंग तीरंदाज़ी प्रशिक्षण केन्द्र सिकुरसाई चाईबासा के राष्ट्रीय विजेता तीरंदाज़ सुश्री चाँदमुनी कुंकल का खेल कोटा से सीमा सुरक्षा बल( BSF) में चयन हुआ है । दिनांक 29 मई 2025 को केन्द्र में सुश्री कुंकल का शुभकामना सह विदाई कार्य क्रम आयोजित किया  गया था।ज्ञात हो कि चांदमुनी कुंकल दिनांक 1 जुन 2025 को चावला नामक  बीएसएफ 20 बटालियन, हरियाणा में ज्वाइनिंग करेगी। सुश्री कुंकल के सफालता के पीछे एक सच्चा लगन, कठिन परिश्रम एवं धैर्य से मिला है। इस सफलता को प्राप्त करने के पीछे पिछले 10 वर्षों का लम्बे सफ़र एवं तुरतुंग तीरंदज़ी प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षक श्री महर्षि महेन्द्र सिंकु एवं प्रशिक्षिका श्रीमती जानो सिंकू का हाथ है। चाँदमुनी विभिन्न राष्ट्रीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है एवं मेडल ले चुकी है जैसे कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता, नेशल गेम्स, सीनियर नेशनल तीरंदाज़ी प्रतियोगिता आदि में भाग एवं विजेता रही है। सुश्री कुंकल तांतनगर प्रखण्ड के बड़ा कोयता गाँव की रहने वाली है। BSF में सफलता प्राप्त करने के बाद परिवार, गाँव एवं प्रशिक्षण केन्द्र में खुशी का लहर दौड़ रहा है l



तुरतुंग तीरंदाजी केन्द्र से अबतक 7 तीरंदाजों का नौकरी मिल चुका है:-

चांदमुनी कुंकल का इस केन्द्र से सातवीं तीरंदाज बनी जिसका सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) में चयनित हुए हैं।  सुश्री कुंकल को सफलता मिलने पर केन्द्र के सभी पदाधिकारियों एवं अभिभावकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। प्रशिक्षण केन्द्र में छोटा सा विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें केन्द्र के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाड़ेया , उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंकु , सलाहकार तेजनारयण देवगम, सिद्धार्थ पाड़ेया , प्रोपेसर    रिंकी दोराई , क्रिकेट कोच सुभाष जोंको एवं शिक्षक सह समाजसेवी सुप्रभात कुसुम देवगम ,सुधीर पाठ पिंगुवा एवं अभिभावकगण  श्रीमती जयश्री सुन्डी , श्री मधुवा बोदरा, श्री जयसिंह बारी,श्रीमती पालो बारी, एवं केन्द्र के तीरंदाज मौजूद़ रहे।


                          

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post