Chaibasa: 11 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास के" — मोदी युग की प्रेरक झलक


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और विकास की यात्रा के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के चाईबासा जिला कार्यालय में एक विशेष प्रदर्शनी का किया गया आयोजन 

चाईबासा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और विकास की यात्रा के उपलक्ष्य में आज भारतीय जनता पार्टी के चाईबासा जिला कार्यालय में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती गीता कोड़ा, तथा जिला अध्यक्ष संजय पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पुरी अनूप सुल्तानिया अमरेश प्रधान मंचासीन रहे, कार्यक्रम का संचालन प्रताप कुमार कटिहार महतो ने किया।

इस अवसर पर राकेश सिंह बबलू, मनोज लिंयागी, चन्द्रमोहन तिऊ,महीला जिला अध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई, जिला परिषद सदस्य राजश्री बानरा कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मंडल के अध्यक्ष नगर अध्यक्ष इत्यादि सैकडो कि संख्या में भाजपा के सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

डॉ. रविंद्र राय ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि भारत की उस परिवर्तनकारी यात्रा का साक्ष्य है, जो जनविश्वास, मजबूत नीति और कुशल नेतृत्व से संभव हुई है।उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने देश के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लागू की हैं, जिनमें जन-धन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान, सहित कई ऐतिहासिक योजनाएं शामिल हैं।

साथ ही देश की एकता और अखंडता के लिए धारा 370 की समाप्ति, राम मंदिर निर्माण, और नागरिकता संशोधन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जो भारत के सांस्कृतिक और संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।डॉ. राय ने मीडिया से आग्रह किया कि मोदी सरकार की इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने में सकारात्मक भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा एवं समर्पण भाव से करने का आह्वान किया। आइए हम सब इस विकास यात्रा का हिस्सा बनें और संकल्प लें कि भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में अपना योगदान देंगे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post