चोटोसाईं नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

चोटोसाईं नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस


चाईबासाःजगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोटोसाईं गांव के पंप हाउस के समीप सोमवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति अत्यंत खराब थी, जिससे उसकी पहचान संभव नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम गांव के कुछ बच्चे शौच के लिए नदी किनारे गए थे। तभी उनकी नजर नदी के किनारे पड़े एक शव पर पड़ी। शव की भयावह स्थिति देखकर बच्चे डर गए और उन्होंने घरवालों को इसकी कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद सोमवार की सुबह गांव के ही एक बच्चे ने अपने पिता को इस बारे में बताया। पिता ने तत्काल इस बात की सूचना गांव के ग्रामीण मुंडा को दी।सूचना मिलते ही ग्रामीण मुंडा घटनास्थल पर पहुंचे और शव की स्थिति देखकर उन्होंने तुरंत जगन्नाथपुर थाना को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शव में कीड़े लग चुके थे। शव लगभग 4 से 5 दिनों से पानी में रही होगी। शव की पहचान नहीं हो पाई है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post