Musabani: झामुमो ने दिशोम जाहेरगढ़ में पूजा-अर्चना कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की कामना की

झामुमो ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ होने के लिए दिशोम जाहेरगाढ़ में पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी


मुसाबनी: सुरदा क्रोसिंग का दिशोम जाहेरगाढ़ में झामुमो प्रखंड कमेटी ने पूजा अर्चना कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन का स्वास्थ जल्द ठीक होने की मन्नत मांगी। जानकारी हो कि झारखंड आंदोलन के महानायक, दिशोम गुरु, शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने से उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है।

झामुमो मुसाबनी प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं  ने दिशोम जाहेरगाढ़ सुरदा क्रोसिंग में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का स्वास्थ जल्द ठीक होने के लिए मंगलवार को नायके बाबा मुकरु हेम्ब्रम के साथ पुजा अर्चना कर मात्था टेका एवं मन्नत मांगी। सभी कार्यकर्ताओं ने मात्था टेका एवं प्रार्थना किया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी जल्द ठीक होकर हमारे बीच रहे ताकि  उनका हमे सदेव आशीर्वाद  मिलता रहे।

इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन सचिव महेश्वर हांसदा, वरिष्ठ नेता हरीश भकत, गौरांग माहली, मास्टर लोबीन सबर, सोमाय सोरेन, सुभाष मुर्मू, बिक्रम मुर्मू, सोमाय टुडू, अर्जुन मार्डी, चांदुराम टुडू, अमन मुर्मू, बासु सोरेन, बिराम मुर्मू, समेत कई महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post