मुसाबनी/सुनील कुमार साहू: पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड से बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है। मौके पर, मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने आज घाटशिला के फूल्डूंगरी स्थित जे. एन. प्लेस होटल में आयोजित समारोह में औपचारिक रूप से आजसू पार्टी का दामन थाम लिया।
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने रामदेव हेंब्रम को फूल माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका आजसू परिवार में स्वागत किया। रामदेव हेंब्रम इस मौके पर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पार्षद सुखलाल हेंब्रम ने किया।
इस अवसर पर आजसू पार्टी के कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे, जिनमें पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, प्रवीण प्रभाकर, स्वप्न कुमार सिंह देव, कन्हैया सिंह और लक्ष्मी मुंडा प्रमुख रूप से शामिल थे।
रामदेव हेंब्रम के शामिल होने से क्षेत्रीय राजनीति में नया समीकरण बनता दिखाई दे रहा है।