कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया लोकतांत्रिक तथा पारदर्शी होगा : सज्जन सिंह वर्मा

 कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया लोकतांत्रिक तथा पारदर्शी होगा : सज्जन सिंह वर्मा



santosh verma

Chaibasa: प०सिंहभूम जिला में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन प्रक्रिया संगठन सृजन अभियान वर्ष 2025 के निमत्त बुधवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में एक प्रेस-वार्ता आयोजित की गई ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा ने जिलाध्यक्ष चयन के प्रक्रिया की आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए तथा प्रेस-वार्ता को    संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी  के दिशा-निर्देशन में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें संगठन के जिलाध्यक्ष चयन करने की अग्रेतर प्रकिया पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक एवं पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। प०सिंहभूम जिला प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के प्रखण्ड स्तर पर जाकर कांग्रेस संगठन के सभी लोगों और कार्यकर्ताओं से सामूहिक व व्यक्तिगत रूप से चर्चा की जाएगी व जो प्रत्याशी जिला अध्यक्ष की दावेदारी करना चाहते है उनके आवेदन भी प्राप्त किए जाएगा।

 वहीं संगठन के पदाधिकारियों से मंतव्य लिया जाएगा तथा जिलाध्यक्ष दावेदारों से वन टू वन चर्चा की जाएगी। वहीं संगठन और अधिक कैसे मजबूत हो इसे लेकर भी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी सुझाव लिया  जाएगा। श्री वर्मा ने आगे कहा कि संगठन की भावना के अनुसार यह प्रयत्न किया जाएगा कि सर्वसम्मत नाम दावेदारों में से चयन हो। 

अंत में उन्होंने कहा कि हमारा कार्य जिलाध्यक्ष चयन करना नहीं है, जो भी सुझाव संगठन के लोगों से प्राप्त होंगे जिन आवेदकों पर अधिक सहमति होगी उन नामों के प्रस्ताव बनाकर हाई कमान को प्रस्तावित कर दिए जायेंगे ।प्रेस-वार्ता को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक क्रमशः पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ० प्रदीप कुमार बलमुचू , सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा , महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने भी संबोधित किया ।प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक देवेन्द्र नाथ चाम्पिया , कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post