सोमवार की रात जगन्नाथपुर शिव मंदिर चौक पर असामाजिक तत्वों के द्वारा किए गए जानलेवा हमला से पुलिस प्रशासन सकते में
स्विफ्ट डिजायर कार मालिक की भूमिका संदेहास्पद, कार में सवार लोग बड़े अपराधी भी हो सकते हैं। सूत्र
कार में सवार लोगों की जानकारी पुलिस को अभी तक नहीं मिल पाई है। सूत्र
कार मालिक और घटना को अंजाम देने वाले लोक आपराधिक चरित के होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। सूत्र
झारखण्ड राज्य आंदोलनकारी के वरिष्ठ नेता नवाज़ हुसैन उर्फ बिरसा के पुत्र माज़ बिन नवाज़ ने घटना की लिखित शिकायत थाना प्रभारी को दी।
घटना के भुक्तभोगी के अर्टिगा कार को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
माज बिन नवाज़ पर जानलेवा हमले से राहगीरों में डर का माहौल देखा जा रहा है।
स्विफ्ट डिजायर कार में सवार लोगों के पास अवैध हथियार होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। सूत्र
विधि व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में चिन्ता एवं दुविधा की स्थिति बनी, जगन्नाथपुर थाना से महज कुछ ही दूरी पर घटना से पुलिस प्रशासन पर सवाल उठना लाजिमी है
Chaibasaःपश्चिमी सिंहभूम जिला के जगन्नाथपुर एवं नोवामुंडी प्रखंड में अवैध धंधे यानी लौह अयस्क के कारोबार में संलिप्त नशे में धुत एवं सूत्रों के अनुसार हथियारों से लैस असामाजिक तत्व के द्वारा रात में आवागमन कर रहे वाहनों से डराने धमकाने की चर्चा जोरों पर है। चाईबासा जगन्नाथपुर जैंतगढ़ एवं नोवामुंडी मार्ग सुरक्षित नहीं रह गया है। कल की एक घटना से उसकी पुष्टि हुई है। विदित हो कि जगन्नाथपुर निवासी झारखण्ड राज्य आंदोलनकारी नवाज़ हुसैन उर्फ बिरसा के पुत्र माज़ बिन नवाज़ को असामाजिक तत्वों यानि अज्ञात लोगों के द्वारा शिव मंदिर चौक के समीप गाड़ी सामने खड़ी कर मारपीट करने तथा जान से मारने की कोशिश की गई है, इस घटना से परिवार को लेकर सफर करने वाले सशंकित हो गए हैं । कार संख्या Jh05 DF 7170 Swift desire में सवार लोगों की जानकारी पुलिस को अब तक नहीं मिल पाई है। कार मालिक की भूमिका संदेहास्पद मानी जा रही है।सूत्रों के अनुसार संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि उस कार से अवैध कारोबार किया जा सकता है, जिसकी जांच करने की आवश्यकता है। घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई है, साथ ही पीड़ित व्यक्ति के द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस को इस घटना की गंभीरता से जांच करनी चाहिए ताकि घटना में शामिल लोग बड़े अपराधी भी हो सकते हैं, जिसकी तलाश स्वयं पुलिस को भी होगी। हाल के दिनों में उड़ीसा राज्य के बॉर्डर में महाराष्ट्र बैंक से लाखों कैश और करोड़ों की सोना की डकैती हो चुकी है।


