उपायुक्त चंदन कुमार के प्रयास और विधायक सोनाराम सिंकु का मेहनत ने रंग दिखाया

 उपायुक्त चंदन कुमार के प्रयास और विधायक सोनाराम सिंकु का मेहनत ने रंग दिखाया

ग्रामीण कार्य विभाग ने विशाल खलको को सम्पूर्ण अधिकार के साथ कार्यपालक अभियंता नियुक्त किया

विशाल खलको को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सम्पूर्ण जिला का विकास पर ध्यान देना प्राथमिकता

विदित हो कि ढाई माह से कार्यपालक अभियंता का पद पड़ा था रिक्त, झारखण्ड हाई कोर्ट के अधिवक्ता कृष्ण मुरारी के लीगल नोटिस का असर देखने को मिला

इस आदेश से संवेदकों में भारी खुशी और उत्साह देखा जा रहा है

संतोष वर्मा

Chaibasaःढाई माह से ग्रामीण कार्य विभाग चाईबासा प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राधेश्याम माझीं के सेवा निवृत हो जाने से पद खाली पड़ा हुआ था,जिसके कारण विकास कार्य पुरी तरह ठप्प हो गया था.वहीं उपायुक्त चंदन कुमार के विकास हित में सराहनीय प्रयास से विशाल खलको को किए गए प्रभारी नियुक्त को विभागीय मंत्री ने सम्पुष्टि करते हुए सम्पूर्ण अधिकार दिया है। इस विभागीय आदेश के लिए जगन्नाथपुर के विधायक सह झारखंड सरकार सत्तारूढ़ दल उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने विकास कार्यों के हित में लगातार प्रयासरत रहे, ताकि संवेदकों का लंबित भुगतान हो सके। विभागीय मंत्री एवं सचिव मनोज कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का काम किए।वहीं इस आदेश से संवेदकों में भारी खुशी और उत्साह देखा जा रहा है

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post