उपायुक्त चंदन कुमार नें किया पंसुवा डैम का निरिक्षण साथ ही पंसुआ के ग्रामीणों संग किया संवाद

 उपायुक्त चंदन कुमार नें किया पंसुवा डैम का निरिक्षण साथ ही पंसुआ के ग्रामीणों संग किया संवाद



 संतोष वर्मा

Chaibasa ःपश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त चंदन कुमार के द्वारा सोनुआ प्रखंड के पंसुआ गांव स्थित पंसुआ डैम की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण उपरांत पंसुआ के ग्रामीणों संग संवाद किया गया। इस दौरान पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष, स्थानिक प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी, संलग्न सहायक अभियंता/कनीय अभियंता, ग्रामीण मुखिया श्री सोहन माझी, ग्रामीण मुंडा आदि उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा उक्त क्षेत्र के खेतों में सिंचाई हेतु जलाशय से निर्मित दाएं-बाएं दोनों कैनाल के प्रारंभिक बिंदु पर पहुंच कर कैनाल गेट की वर्तमान स्थिति व व्याप्त लीकेज की समस्या, सोनुआ ग्रामीण जलापूर्ति योजना तहत निर्मित इंटेक वेल के संदर्भ में संबंधित अभियंता से विस्तार से जानकारी प्राप्त किया गया। इसके उपरांत उपायुक्त के द्वारा उपस्थित जलपथ प्रमंडल-चक्रधरपुर के अभियंता को कैनाल गेट मरम्मती एवं लीकेज की समस्या का उचित निदान करने के लिए तकनीकी विभाग के अभियंता से संपर्क स्थापित करते हुए सभी समेकित प्रतिवेदन/प्राक्कलन/डैम मैप आदि आगामी शनिवार तक उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया। इस क्रम में उपायुक्त के द्वारा वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं अपर उपायुक्त के साथ जलाशय परिसर में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने एवं आने वाले पर्यटकों हेतु बेहतर सुविधा संधारण के संदर्भ में विचार करते हुए संबंधित पदाधिकारी को उचित दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही इस दौरान चक्रधरपुर शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत निर्मित जल शोधन संयंत्र का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण उपरांत उपायुक्त के द्वारा सभी पदाधिकारी की उपस्थिति में पंसुआ गांव के ग्रामीणों संग आयोजित संवाद कार्यक्रम में शिरकत किया गया। संवाद के क्रम में ग्रामीणों के द्वारा क्षेत्र में जलाशय के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं सोनुआ ग्रामीण जलापूर्ति योजना के संदर्भ में ध्यानाकर्षण करवाया गया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आपके द्वारासं ज्ञान में दिए जा रहे समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से ही आज ग्रामीण मुखिया एवं मुंडा की मौजूदगी में जलाशय क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है और सभी खामियों को सूचीबद्ध कर, उसके उचित निराकरण के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि पंसुआ जलाशय के निर्माण का अधिकतम लाभ क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों को दिया जा सके, इस हेतु सबसे महत्वपूर्ण है कि जलाशय में पानी का संचय एवं ठहराव सुनिश्चित हो। उपायुक्त ने कहा कि समस्याओं के निराकरण के क्रम में सर्वप्रथम कैनाल गेट की मरम्मती एवं लीकेज की समस्या को दूर करने को प्राथमिकता दिया जाएगा। इसके बाद सभी के अपेक्षित सहयोग पर क्रमबद्ध तरीके से सिंचाई नहर का पक्कीकारण एवं इससे संबंधित भू अर्जन कार्य और सोनुआ ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं चक्रधरपुर शहरी जलापूर्ति योजना अंतर्गत इंटेक वेल निर्माण का भी समाधान निकाला जाएगा।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post