सरायकेला में धार्मिक रीति-रिवाजों से पिरोया हुआ "चैत्र पर्व-छऊ महोत्सव" की रंगमंच में दिखा विभिन्न प्रदेश की कला,

मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा- पूर्वजों ने विश्व में छऊ को पहचान दिलाया, सरायकेला सांस्कृतिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होगा


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला में आयोजित राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव में जहां भक्तों श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान वृंदावनी घट का रश्म अदा की, वहीं स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में सांस्कृतिक रंगमंच सजी, यहां तक कि झारखंड राज्य के मंत्री चंपाई सोरेन पहुंचे और पद्मश्री से अलंकृत दिवंगत पुरोधाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत रंगमंच में दीप प्रज्वलित कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

मंत्री चंपाई सोरेन, श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए

उद्घाटन सत्र में राज्य के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि पूर्वजों ने विश्व में छऊ को पहचान दिलाया। सरकार ने सरायकेला को सांस्कृतिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।


मौके में छऊ कला के लिए पद्मश्री एवार्ड पाने वालों को याद किया गया।
इससे पहले उपायुक्त अरवा राजकमल ने मंत्री चंपाई सोरेन का स्वागत किया।

उपायुक्त अरवा राजकमल, मंत्री चंपाई सोरेन जी का स्वागत करते हुए

उद्घाटन सत्र के बाद रंगमंच में रंगारंग कार्यक्रम हुई। सरायकेला छऊ नृत्य के साथ शुभारंभ हुई।


कार्यक्रम में ओडिशा टिटलागढ़ के कलाकारों ने ट्राइबल(घुड़का) नृत्य प्रदर्शन की।


असम के बिहु नृत्य सहित विभिन्न प्रदेश के नृत्य एक ही रंगमंच में देखने को मिला।


दर्शाकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया।



Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post