डालसा एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से सरायकेला में आयोजित विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण कार्यक्रम में हुआ परिसंपत्ति का वितरण।


 सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) :  डालसा एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से टाउन हॉल सरायकेला में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित।

कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने कहा कि विकास की जो भी योजनाएं है, उसमे आमजनों का हक है। जिसका लाभ देने के लिए प्रशासन विभिन्न माध्यमों से प्रयास कर रही है। आम जनों के हक तथा शोषित वंचित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम आपसी तालमेल स्थापित कर कार्यक्रम कर रहे है। 


उन्होंने कहा कि गर्मी में लोगों की सहूलियत को देखते हुए यह कार्यक्रम प्रखंड स्तर पर भी आयोजित की जा रही है। ताकि जिला विधिक सेवा प्राधिकार अंतर्गत संचालित कार्यों से अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्रदान किया जा सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने कहा अपने हक अपने अधिकार के लिए आगे आकर सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ ले। उन्होंने कहा आपके विकास आपके उत्थान में आ रही बाधाओं से प्रशासन को अवगत कराएं न्याय संबंधित किसी भी मामले के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार का लाभ ले। सरकार महिलाओं-किशोरियों के संरक्षण तथा उनके विकास हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। उनके सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु विभिन्न कानुन बनाई गईं है। इनका लाभ लेने हेतु बिचौलियों के चक्कर में ना पड़े। किसी भी प्रकार के लाभ या न्याय सम्बन्धित मामलो में सीधा विभागीय पदाधिकारी से सम्पर्क करे।


कार्यक्रम के दौरान डायन कुप्रथा, बाल विवाह के दुसप्रभाव, डालसा द्वारा प्राप्त की जाने वाली सेवाएं से सम्बन्धित विभिन्न वीडियो क्लिप दिखाकर कुरीतियों से बचने हेतु निर्धारित कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम में डालसा की भूमिका और कृत्यों के बारे में डालसा सचिव श्री कुमार क्रांति प्रसाद ने लोगों को जानकारी दी। 
 कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सरायकेला प्रखंड की ओर से बाल विकास परियोजना कार्यालय , स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, श्रम विभाग, पशुपालन विभाग, अंचल कार्यालय, तेजस्विनी परियोजना एवं अन्य विभागीय स्टॉल लगी 
थी। लोग विभिन्न स्टॉल में पहुंचे और योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी श्री राम कृष्ण कुमार, बार एसोसिएशन के सचिव श्री देवाशीष ज्योतिषी, उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश , सरायकेला अंचलाधिकारी सुरेश सिन्हा सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी, आम जनता उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post