झारखंड के नए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने जनता का जताया आभार, सरायकेला में हुआ भव्य स्वागत


 सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा :  झारखंड के नए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सी.के.पी वनमालीपुर में झामुमो विधायक सुखराम उरांव के घर में हुई एक समारोह में शामिल हुए और सड़क मार्ग से जमशेदपुर रांची लौटने के क्रम में सरायकेला बिरसा चौक में उनका पार्टी कार्यकर्ता, आम जनों ने स्वागत किया।


उन्होंने यहां भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। और उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता, आम जनता का आभार जताया। विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, देव बाबू सिंहदेव, सरायकेला नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का भी उपस्थिति रही।


इस दौरान डीसी, एसपी के दिशा निर्देश पर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रही। कुछ समय रुकने के बाद यहां से मुख्यमंत्री व उनका काफिला गंतव्य की ओर रवाना हुआ।
इससे पहले सरायकेला विधायक सह नए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का दर्शन के लिए यहां काफी भीड़ जुटी। लोग उत्साहित थे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post