ना झुकेंगे, ना सहेंगे और ना डरेंगे-महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतिमा बोदरा बारी


 चाईबासा :  खूंटी में 6फरवरी को आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के न्याय युद्ध को सशक्त एवं बल प्रदान करने के  लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले से हजारों की संख्या में महिलाएं अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी, उक्त बातें महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीतिमा बोदरा बारी नें कहीं, उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ भेदभाव और आर्थिक और असमानताएं भाजपा के राज्य में पिछले 10 वर्षों में काफी बढे है, महिला अपराध बढी हैं, साथ ही महिलाओं को बेरोजगारी और महंगाई का दंस भी झेलना पड़ रहा हैं।

राहुल गांधी के द्वारा भारत छोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से महिलाओं पर हो रहे शोषण के विरुद्ध न्याय दिलाने का कार्य किया जाएगा, पदयात्रा में जिले से हजारों की संख्या में बहने शामिल होगी, न्याय  यात्रा में शामिल होने के लिए बैठक कर उक्त निर्णय लिया गया, बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुई  नितिमा बारी अनीता सुंबरूई नूतन बिरुआ नूतन सिंकु जया सिंकू सत्यशील हेंब्रम गीता पूर्ति ब्यूटी बांद्रा मालती कालुंडिया गीता पूर्ति अंजनी सवैया मुन्नी बारी।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post