राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिला का शानदार शुरुआत

प्रियंका नायक रजत त्रिपुरा प्रधान कांस्य एवं जानो तिऊ कांस्य पदक जीता


चाईबासा : देवघर के कुमेठा में आयोजित हो रही 17 वीं झारखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आज पहले दिन पश्चिम सिंहभूम जिला के खिलाड़ियों ने कुल 4 पदक जीते, 100मीटर अंडर 20 बालिका में प्रियंका नायक ने 15.48सेकेंड में रजत पदक, जानो तिऊ 15.66सेकेंड का साथ कांस्य पदक,800 एवं 400 मीटर अंडर 20 बालिका में त्रिपुरा प्रधान ने 2:59.31के साथ कांस्य पदक जीत कर पश्चिम सिंहभूम जिला का नाम रोशन किए।


सभी विजेता खिलाड़ियों को पश्चिम सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक श्रीमती जोबा माझी, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की संरक्षक मुकुंद रूंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश उपाध्यक्ष नीरज संदवार, जगत माझी महासचिव अजय कुमार नायक कोषाध्यक्ष दीपक पासवान संयुक्त सचिव कश्मीर कंदेयांग, अर्जुन महाकुड, सह सचिव ओंकार, राजेश, संजीव, शिवा, पवन, गुरुचरण, सुप्रिया, मंजर, शर्वनदीप, बीरसिंह, सिकंदर, नरेंद्र समेत जिला के समस्त खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post