चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा ने कहा कि राहुल गांधी, चाईबासा में नरेंद्र मोदी जी के जनता को दिए गये सच्चाई वाले संबोधन पर कोई पुख्ता काट नही कर सके, सरना धर्म कोड, 1932 का खतियान, ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत करने पर, राहुल गांधी ने झूठ बोलकर पल्ला ही झाड़ने का प्रयास किया, जनता को झूठ बोलकर गुमराह करने का कोशिश ही किया, क्योंकि कोल्हान की आदिवासी जनता झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस के झांसे में एक बार आकर बुरी तरह फंस चुकी है, अब आदिवासी ग्रामीण जनता इनके झूठे बयानों में उलझने वाली नही है।
जवाहर ने कहा कि जब कोल्हान में आजादी के बाद 1964 में सर्वे सेटलमेंट होकर यहां के ग्रामीण रैयत अपना गुजर बसर कर रहें है तो राहुल गांघी चम्पई सोरेन क्या फिर 1932 का सर्वे कोल्हान में करवाएंगे? ये लोग सीधे साधेआदिवादियों को वोट लेने के लिये झूठ का प्रपंच करना बंद करें, जब1932 में कोल्हान में सर्वे सेटलमेंट हुआ ही नही तो ये लोग किस आधार पर 1932 का बेबुनियाद बात करतें है, इन पार्टियो वालों की क्या अपनी संविधान है, क्या ये लोग देश की संविधान को नही मानते, वाह भई वाह। बानरा ने कहा कि सरना कोड धर्म को इंडि गठबंधन वाले लागू करवाना ही नही चाहते, अभी तो उनकी सरकार है राज्य में क्यों पेशा कानून लागू वे नही करवा रहें है, क्यो कोल्हान के मानकी मुंडा डाकुवा शासन को ये लोग सुचारू रूप से चलने नही दे रहें है, क्यों ये लोग मानकी मुंडा को सम्मान नही दे रहें है।
जवाहर ने कहा कि ओबीसी की 27 प्रतिशत आरक्षण को इन लोंगों ने लटका रखा है, सर्व्वोच्च न्यायालय ने आदेश दिया था कि ट्रिपल टेस्ट कराकर पंचायत और नगर निकायों का चुनाव कराए, पर इनलोंगों से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कोई कार्य अबतक नही किया, राज्य में ओबीसी आयोग का गठन भी इन लोंगों ने अबतक नही किया। बानरा ने कहा कोल्हान में नदियों का अस्तित्व बालू के चोरी होने से मिटता जा रहा है, विश्व प्रसिद्ध सारंडा जंगल झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले उजड़वा रहें है, आदिवासियों की जमीन सेना की जमीन बेचने के गोरख धंधें में ये लोग लिप्त हैं, इनके मुखिया जमीन घोटाले में फंसे हुए है, ये लोग जल जंगल जमीन को नेस्ताबुन करने वाली पार्टियां हैं।
राहुल गांधी जनता को यह क्यों नही बताते की उनके सांसद धीरज साहू के यहां मीले 300 करोड़ रुपया कहाँ से आया, परसों उनके मंत्री आलमगीर आलम के करीबियों के यहां से 40 करोड़ से अधिक की धनराशि कहा से आई। जवाहर ने कहा कि मोदीजी ठीक कहतें हैं ये बेशर्म लोग किस मुँह से आज जनता से वोट मांग रहें है, ये घोटालेबाज और भरस्ट्राचार करने वाली राज्य सरकार झारखंड में आदिवासियों को बर्बाद कर रही है, बाहरी लोग झारखंड में जमकर आदिवासियों की जमीनों को हड़प रहें है, आदिवासी माँ बहनों की अस्मत खतरे में हैं।
जवाहर बानरा ने कहा कि मोदीजी ने चाईबासा के सभा में पूछा कि भारतीय जनता पार्टी ने झारखण्ड राज्य बनवाने के बाद अबतक किस आदिवासी की जमीन किन्ही को दीलवाया, यहवराहुल गांधी और चम्पाई सोरेन को बताएं। बानरा ने कहा कि ये लोग 5 साल पहले 4 लाख रोजगार देने, 2 लाख का कृषि लोन माफ करने, पड़े लिखे बेरोजगारों को हर माह 6 हजार रुपये देने, पारा टीचरों को परमानेंट करने की झूठे वादे कर वोट बटोरा पर अबतक एक भी वादा इन लोंगों ने पूरा नही किया।
जवाहर बानरा ने कहा कि कोल्हान की जनता को जिस मोदीजी ने खाने को फ्री में राशन दिया, रहने को घर दिया, पीने का पानी दिये, माता बहनों को स्व रोजगार से जोड़ा, फुटपाथी दुकानदारों को मात्र 5 प्रतिशत पर रोजगार के लिए पूंजी दिलवाया, ऐसे सभी वर्गों के चिंता करने वाले मोदीजी ने गारंटी दिया कि जब तक वे जिंदा हैं आदिवासियों ओबीसी दलितों की आरक्षण को कोई खत्म नही कर सकता, देश के संविधान को कोई बदल नही सकता, वैसे मोदीजी के ऊपर आज कोल्हान की जनता को विश्वास है, ये इंडि गठबंधन वाले जितना चाहे कुटिल हन्थकंडा अपनावें, इस बार सिंहभूम लोकसभा से कमल खिलेगा और गीता कोडा को जीतने से कोई नही रोक सकता।
Tags
BJP
Chaibasa
CM Champai Soren
CONGRESS
ELECTION
JHARKHAND
JMM
LOK-SABHA 2024
Minister Joba Majhi
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Politics
Public Relations Campaign
RAHUL GANDHI