झारखंड का सरायकेला जगन्नाथ मंदिर व रथयात्रा रहा ऐतिहासिक


सरायकेला: झारखंड के कला सांस्कृतिक राजधानी के रूप में परिचित सरायकेला का श्री मंदिर व रथयात्रा मेला ऐतिहासिक रहा है। लोग आज भी श्री मंदिर दर्शन करना नहीं भूलते हैं। यहां तक कि रथयात्रा के अवसर पर मौसीबाड़ी में प्रभु के श्रृंगार भक्त श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।


प्रभु जगन्नाथ के प्रति आस्था यह है कि रथ यात्रा मेला में असंख्य भक्त श्रद्धालु मौसीबाड़ी में प्रभु के दर्शन करने पहुंचे। लोगों ने यहां मेला का भी आनंद लिया।जगन्नाथ मेला समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि रथयात्रा मिला इस वर्ष भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा है। यह उत्सव की लोकप्रियता को दर्शाता है। मौसीबाड़ी (गुंडिचा मंदिर) में प्रभु के विभिन्न अवतारों का श्रृंगार हुई।


वहां पहुंचने पर प्रभु जगन्नाथ की कल्कि अवतार का दर्शन हुआ। प्रभु की भव्य श्रृंगार से लोग भक्ति व आनंद की अनुभूति कर रहे थे। जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर सिंहदेव ने बताया कि सरायकेला में रथयात्रा व मेला काफी पुराना है। श्री मंदिर में जगन्नाथ के प्रति लोगों का आस्था बढ़ा है।

रथयात्रा मेला को देखकर मंदिर को देखने की जिज्ञासा हुई। हम पहुंचे सरायकेला खरकाई नदी तट पर। माना जाता है कि किसी सभ्यता संस्कृति की विकास नदी तट पर हुई और समाज आगे बढ़ता गया। जी मैं बात कर रहा हूं जगन्नाथ संस्कृति का। पत्रकार दीपक कुमार दारोघा द्वारा लिखित पुस्तक "कहानी छऊ की" व विभिन्न सूत्रों से पता चलता है कि नृपत सिंह ने 1568 में सरायकेला में जगन्नाथ संस्कृति पल्लवित की थी। 


नृपत सिंह के समय पल्लवित, विकसित जगन्नाथ संस्कृति विक्रम सिंह के समय परवान चढ़ी और श्री मंदिर की नीव पड़ी। परवर्ती राजा के समय मंदिर पूरा हुआ। श्री मंदिर के सेवक सुशांत महापात्र ने भी स्पष्ट किया कि विक्रम सिंह के समय में मंदिर की नींव पड़ी थी। राजा उदित नारायण के समय में मंदिर पूरी हुई। मंदिर की कलाकृति चंद्रमोहन महापात्र के द्वारा बनाया गया था। प्रशांत महापात्र ने बताया कि उड़ीसा के बाद पहला श्री मंदिर सरायकेला में ही बना।


महाराजा आदित्य प्रताप के समय में रथ यात्रा उत्कर्ष पर था। महाराजा द्वारा रथयात्रा में 'छेरापोहंरा' रस्म अदा की जाती थी। आज भी रथयात्रा में यह रस्म अदा की जाती है। वर्तमान राजा प्रताप आदित्य द्वारा 'छेरापोहंरा' रस्म पूरा की जाती है। पैलेस पहुंचने पर राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि पहले रथ विशाल हुआ करता था। सड़क अब संकरी हो गई है। रथयात्रा में लोगों में काफी उत्साह है। लोग मेला का आनंद लेने में मशगूल हैं। प्रशासन का सहयोग है। 

बताते चलें कि बाहुड़ा रथ यात्रा में भी भक्त श्रद्धालुओं का काफी भीड़ रही। प्रभु श्री जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा के साथ श्री मंदिर पहुंचे। चारों ओर भक्ति व उल्लास का माहौल रहा।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post