सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सरायकेला परिसदन में कार्यकर्ता के साथ बैठक के बाद कहा कि "संवाद आपके साथ" कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता के बीच उनकी बात सुनी गई और संज्ञान में लिया गया।
उन्होंने कहा कि चुंकि विधानसभा चुनाव की आगाज होने वाला है। गठबंधन सरकार की उपलब्धि जन-जन तक पहुंचे। इसके लिए कार्यकर्ता काम करें। ताकि फिर से गठबंधन की सरकार बन पाए। इस ओर उन्हें जागरूक किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव पूर्व कांग्रेस छोड़ कार्यकर्ता जेएमएम में शामिल होने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि आना-जाना होते रहता है। कांग्रेस कार्यकर्ता अटूट है, एकजुट है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरायकेला विधानसभा सीट से इस्तीफ़ा देने के बाद भी इंडिया गठबंधन यथास्थिति में है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ गीता कोड़ा बीजेपी में चली गई। इसके बावजूद कार्यकर्ता एकजुट रहे, फिर इंडिया गठबंधन की जोबा माझी (जेएमएम) एमपी बनी।
उन्होंने कहा कि आपसी विचार विमर्श के बाद कांग्रेस सीट झामुमो को दिया गया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरायकेला सीट के संबंध में उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग समिति की बैठक में इस पर विचार करेंगे। सारे बिंदुओं पर सीट शेयरिंग कमेटी में तय होगी।
कांग्रेस सरायकेला सीट से खड़ा हो सकती है, यह भविष्य बताएगा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी कालीपद सोरेन, रुईदास, कैलाश महतो, प्रेमेंद्र मिश्रा, राज बागची सहित विभिन्न प्रखंड से आए कार्यकर्ता मौजूद थे।