मंत्री दीपक बिरुवा ने सदर, झींकपानी व हाटगम्हारिया में झामुमो प्रखंड कमेटी के संग की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश


चाईबासा: चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर, झींकपानी एवं हाटगम्हारिया प्रखंड के झामुमो नेता व कार्यकर्ता चुनावी मोड पर नजर आए। रविवार को तीनों प्रखंड में स्थित झामुमो कार्यालय मे झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। सदर में प्रखंड अध्यक्ष  सतीश सुंडी, झींकपानी में प्रखंड अध्यक्ष सोंगा बुड़ीउली एवं हाटगम्हारिया में प्रखंड अध्यक्ष श्री बलवंत गोप की अध्यक्षता में हुई। इसमें माननीय मंत्री श्री दीपक बिरुवा भी शामिल होकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए उनकी जानकारी ली। 


वहीं मंत्री जी ने जनता की समस्याओं को जनता के साथ जुड़ कर जनसमस्याओं को दूर कराने का मंत्र दिया। मंत्री जी ने पंचायतवार पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओ से अवगत हुए। बैठक में मंत्री जी ने पंचायत स्तरीय बैठक कर हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिए। इस अभियान में महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। मंत्री जी ने यह भी कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता के लिए लड़ना होगा। इससे पार्टी का जनाधार मजबूत होगा और जनता के बीच अच्छी पहचान बनेगी।


सदर में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, मन्ना राम कुदादा, राजू सुंडी, चंद्रमोहन देवगम, डुबलिया बारी, झींकपानी में झींकपानी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोंगा बुड़ीउली, प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय, सुशील बुड़ीउली, गुरुचरण मुंडा, हरिलाल करजी, विनोद गोप, जगदीश आल्डा, मेघनाथ गोप, शिवा चौधरी हाटगम्हारिया में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बलवंत गोप, गोपाल हेंब्रम, देवेन देवगम, मरांग बाबू, जिप सदस्य प्रमिला पिंगुवा, जीवनी सिंकु, जुंडिया समेत अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post