सदर के बरकेला, बड़ालगिया एवं पांडावीर में झामुमो पंचायत कमेटी की हुई बैठक, कई लोगों ने थामा झामुमो का दामन


चाईबासा: मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश पर मंगलवार को चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर प्रखंड के बरकेला, बड़ालगिया एवं पांडावीर पंचायत में पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, राजू सुंडी, चंद्रमोहन देवगम शामिल हुए। इन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हुए सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाने पर जोर दिया। कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना लाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है।


लेकिन विपक्ष में बैठी भाजपा के नेताओं ने गलत प्रचार प्रसार कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। इसलिए हमें भाजपा को दिखा देना है कि राज्य में महिलाओं को सम्मान देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता साथ में खड़ा है। सभी ने भाजपा के ठगबाजों से होशियार रहने की बात कही। वहीं भाजपा के ठगबाज नेताओं के झूठा प्रचार का जवाब जोरदार तरीके से देने की बात कही। इस दौरान झामुमो के नीति सिद्धांत को देखते हुए करीब 45 लोगों ने झामुमो का दामन थामा। मौके पर मौजूद झामुमो नेताओं ने विधिवत माला पहना कर सभी का स्वागत किया।

मौके पर सदर में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, राजू सुंडी, चंद्र मोहन देवगम, डुबलिया बारी, सुमी पूर्ति, सेबोन बोयपाई, दिलीप समेत अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post