सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति की ग्राम हेंसा में स्थापना दिवस मनाया गया। और संकल्प लिया गया कि झारखंड आंदोलन में शामिल सभी को चिन्हित कर सम्मानित करना मुख्य उद्देश्य होगा।
इससे पहले उक्त संस्था के अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक शंकर सोय ने कहा कि वर्ष 1948 खरसावां गोलीकांड के स्वर्गीय मांगू सोय, दशरथ माझी मुक गवाह थे। झारखंड राज्य बनने के बाद भी उन्हें या उनके परिवार को उचित सम्मान नहीं मिला। ऐसे सभी लोग जो झारखंड आंदोलन में शामिल होकर अलग झारखंड राज्य निर्माण में सहभागिता निभाई, संस्था उन्हें सम्मानित करने का काम करेगा।
मौके में संस्था के पदाधिकारी, सदस्यों ने स्वर्गीय मांगू सोय, स्वर्गीय दशरथ मांझी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा कई पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। संस्था के सचिव डॉ अतुल सरदार ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति का स्थापना 2 अक्टूबर 2022 को हुई थी। स्थापना दिवस गौरव का समय है।
उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन में शामिल सभी को चिन्हित कर सम्मानित करना मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में उक्त समिति के उपाध्यक्ष मंगल माझी आदि मौजूद थे।