चाईबासा: चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टोंटो प्रखंड में लिसिया स्थित झामुमो कार्यालय मे झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। बैठक में झामुमो पंचायत स्तरीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन करने हेतु विचार विमर्श किया गया। इसमें मुख्य रूप से माननीय मंत्री श्री दीपक बिरुवा भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए उनकी जानकारी ली।
वहीं मंत्री जी ने जनता की समस्याओं को जनता के साथ जुड़ कर जनसमस्याओं को दूर कराने का मंत्र दिए। बैठक में मंत्री जी ने पंचायत स्तरीय बैठक कर हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिए। इस अभियान में महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
मंत्री जी ने यह भी कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता के लिए लड़ना होगा। इससे पार्टी का जनाधार मजबूत होगा और जनता के बीच अच्छी पहचान बनेगी। वहीं आगामी दिनों विभिन्न पंचायतों में आयोजन किए जाने हेतु रूप रेखा तैयार करते हुए पंचायतवार तिथि निर्धारित किया गया। बामेबासा व पूरनापानी पंचायत में 5 अक्टूबर, टोंटो, रेंगड़हातु, केेंजरा व नीमडीह पंचायत में 6 अक्टूबर एवं कोंदवा, बड़ा झींकपानी व सेरेंगसिया पंचायत में 8 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
मौके पर जिप सदस्य राज नारायण तुबिद, पूर्व प्रखंड प्रमुख मंगल तुबिद, मुन्ना सुंडी, दफेदार हेस्सा, तुराम बिरुली, राजीव कुमार, जीतू बारी, फुलेंद्र महतो, दिनेश तुंबलिया, मनजीत हासदा समेत अन्य उपस्थित थे।